1. Hindi News
  2. धर्म
  3. पैदाइशी लीडर होते हैं इस लग्न के लोग, सूर्य सा तेज और राजा जैसा होता है रुतबा, कम उम्र में ही पा लेते हैं सुनहरी सफलता!

पैदाइशी लीडर होते हैं इस लग्न के लोग, सूर्य सा तेज और राजा जैसा होता है रुतबा, कम उम्र में ही पा लेते हैं सुनहरी सफलता!

ज्योतिष अनुसार इस खास लग्न के लोगों पर सूर्य की खास कृपा रहती है क्योंकि इस लग्न के स्वामी खुद सूर्य देव ही हैं। ऐसे में ये लोग साहसी, धैर्यशील, मेहनती, उदार और अभिमानी होते हैं। जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

singh lagna- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सौभाग्यशाली होते हैं सिंह लग्न के लोग

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां हम सिंह लग्न की बात कर रहे हैं। इस लग्न के लोग तेजस्वी, ज्ञानी, मेहनती, परोपकारी, आत्मविश्वासी, कर्मठी और दिलदार स्वभाव के होते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी घबराते नहीं हैं, बल्कि समस्याओं का तुरंत ही समाधान निकाल लेते हैं। ये अपनी तेज बुद्धि और पराक्रम के बल पर अपार सफलता प्राप्त करते हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती। इन पर कुबेर देवता की भी खास कृपा बरसती है। चलिए जानते हैं कैसा होता है सिंह लग्न वालों का जीवन।

सिंह लग्न वाले लोगों का स्वभाव और जीवन

  • सिंह लग्न में जन्मे जातक सौभाग्यशाली माने जाते हैं। इनके जीवन में धन, ऐश्वर्य और भौतिक सुखों की कभी कमी नहीं होती।
  • इनका अधिकांश जीवन सुख में ही बीतता है।
  • ये लोग बहुत ही हिम्मती होते हैं। बुरे समय में भी अपना रास्ता बनाते हुए आगे निकल जाते हैं।
  • ये लोग परोपकारी और दयालु होते हैं। किसी का दुख इनसे देखा नहीं जाता और ये तुरंत मदद के लिए तैयार हो जाते हैं।
  • ये शुरू से ही पढ़ने-लिखने में काफी होशियार होते हैं और हर प्रकार की प्रतियोगिता में अक्सर सफल होते हैं।
  • ये नौकरी में उच्च पदों पर आसीन होते हैं। इनके अंदर जन्म से ही नेतृत्व करने का गुण होता है जो इन्हें करियर में बहुत आगे ले जाता है।
  • ये लोग अपनी मेहनत के दम पर कम उम्र में ही सुनहरी सफलता पा लेते हैं।
  • इन्हें समाज में खूब मान-सम्मान प्राप्त होता है और इनका समाज सेवा में भी खूब मन लगता है।
  • ये हमेशा शत्रुओं पर हावी रहते हैं। 
  • ये लोग मानसिक रूप से ही नहीं बल्कि शारीरिक रूप से भी मजबूत होते हैं।
  • ये लोग सच्चे प्रेम में विश्वास करते हैं और जिसे अपना मान लेते हैं उसका साथ कभी नहीं छोड़ते।
  • सिंह लग्न वाले अनुशासन प्रिय होते हैं और हर काम समय पर या समय से पहले पूरा करना पसंद करते हैं।
  • ये अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए दिन-रात एक कर देते हैं। इनके अंदर आलस्य बिल्कुल भी नहीं होता।
  • ये अच्छे मार्गदर्शक भी साबित होते हैं। दूसरों को इनकी कंपनी काफी ज्यादा पसंद आती है।
  • पहाड़ी इलाकों में घूमना इन्हें काफी पसंद होता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेते हैं भाग्यशाली लोग, जो ठानते हैं उसे पाकर ही लेते हैं दम!

Ishta Dev: लग्न से पहचानें अपने असली ईष्ट देव, इस 1 पूजा से मिलेगी मनचाही कामयाबी!