1. Hindi News
  2. धर्म
  3. उच्च के बुध के साथ 11 सितंबर को चंद्रमा की होगी युति, 4 राशियों को शिक्षा और करियर क्षेत्र में मिल सकती है उपलब्धियां

उच्च के बुध के साथ 11 सितंबर को चंद्रमा की होगी युति, 4 राशियों को शिक्षा और करियर क्षेत्र में मिल सकती है उपलब्धियां

चंद्रमा 11 सितंबर को कन्या राशि में गोचर करके उच्च राशि में बैठे बुध के साथ युति बनाएंगे। इस युति के चलते किन राशियों को जीवन में लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Budh Chandra Yuti- India TV Hindi
Image Source : PEXELS बुध-चंद्र युति

चंद्रमा 11 सितंबर की रात में सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात 7 बजकर 8 मिनट पर होगा। इस गोचर के चलते कन्या में उच्च राशि में बैठे बुध के साथ चंद्रमा की युति होगी। ज्योतिष में चंद्रमा और शुक्र की युति को कलात्मक योग के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में चंद्र-बुध की यह युति कुछ राशियों को करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां दिला सकती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

मिथुन राशि

11 सितंबर को आपकी राशि के स्वामी बुध और चंद्रमा के बीच युति होगी। यह युति आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगी जोकि सुख का भाव कहा जाता है। इस युति के चलते आपको पारिवारिक जीवन में खुशियां मिल सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस राशि के जातक सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही अपनी वाणी के दम पर आप कार्यक्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। कुछ लोगों को पदोन्नति मिलने के भी योग हैं। 

सिंह राशि

सिंह राशि वालों बुध और चंद्रमा दोनों ही ग्रह आपकी राशि के स्वामी सूर्य के मित्र हैं। वहीं चंद्र-बुध की युति से आपका द्वितीय भाव सक्रिय होगा जोकि धन और वाणी का कारक भाव कहा जाता है। इसलिए बुध-चंद्र युति के चलते आपको धन लाभ मिलने के योग हैं। कहीं फंसा हुआ धन भी वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी जिससे शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं। 

कन्या राशि

कन्या वालों बुध और चंद्रमा आपकी ही राशि में युति बनाएंगे। इस युति के चलते आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ सकती है। रचनात्मक कार्यों में इस राशि के विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग हैं। सोशल मीडिया पर आपकी कोई रचना धूम मचा सकती है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में भी सुखद परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इस राशि वाले कुछ जातकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को मनचाही जगह पर तबादला मिल सकता है। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वालों बुध और चंद्रमा की युति आपकी राशि से एकादश भाव में होगी जोकि लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए आर्थिक उन्नति के कई अवसर आपको मिल सकते हैं। कारोबारियों की योजनाएं सफल होने की पूरी संभावना है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को भी मनचाहे फल मिल सकते हैं। काम के सिलसिले में कुछ लोग विदेश यात्राओं पर जा सकते हैं और ये यात्राएं शुभ भी साबित हो सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

पहली बार रखने जा रही हैं हरतालिका तीज का व्रत? तो पहले यहां जान लीजिए सही नियम