A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2026 Rashifal: स्वराशि मिथुन में आकर बुध बनाएंगे भद्र राजयोग, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?

Budh Gochar 2026 Rashifal: स्वराशि मिथुन में आकर बुध बनाएंगे भद्र राजयोग, इन राशियों पर होगी पैसों की बारिश, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका क्या पड़ेगा असर?

Budh Gochar 2026: बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुध देव 29 मई को वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेंगे और 22 जून तक इसी राशि में स्थित रहेंगे। जानिए इस गोचर का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

budh gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध गोचर 2026

Budh Gochar 2026: मिथुन और कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध 29 मई की दोपहर 11 बजकर 14 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुका है। इस राशि में बुध के आते ही कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। यहां आप आचार्य इंदु प्रकाश जी से जानेंगे कि ये गोचर आपके लिए कैसा रहेगा। क्या करियर में सुनहरे अवसर मिलेंगे या फिर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा?

मेष राशि

बुध के इस गोचर से भाई-बहनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे और हर कार्य में आपको उनका साथ मिलेगा। आप अपनी बातों को ठीक ढंग से रख पायेंगे। आर्थिक रूप से भी ये समय शानदार रहेगा। शुभ फल के लिए पीले रंग की कौड़ियां जलाकर उनकी राख को बहते पानी में बहा दें।

वृष राशि

बुध के इस गोचर का आप पर काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। 22 जून तक आपको आर्थिक लाभ पाने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे और मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। आपके करियर में वृद्धि होगी। साथ ही शत्रुओं पर भी विजय मिलेगी। शुभ फलों को सुनिश्चित करने के लिये 22 जून तक अपने पास चांदी की कोई भी चीज जरूर रखें।

मिथुन राशि

बुध के इस गोचर से आपको राजा के समान सुख प्राप्त होगा।  इस दौरान पैसों से जुड़ी आपको किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। आपके करियर में भी लाभ की स्थिति बनेगी। हरे रंग की चीजें मन्दिर में दान करने से शुभ फलों में ओर भी ज्यादा बढ़ोतरी हो जाएगी।

कर्क राशि

बुध का यह गोचर आपको आलसी बनायेगा। अपना काम निकलवाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौरान आजीविका में भी कुछ उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, संभलकर अपना काम करें और फालतू के खर्चों से बचें। शुभ फलों में बढ़ोतरी करने के लिए 22 जून तक पीले रंग का धागा अपने गले में पहनें और बाद में उसे साफ बहते जल में प्रवाहित कर दें।

सिंह राशि

बुध का गोचर आपकी इच्छाओं की पूर्ति करेगा। इस दौरान आपको भरपूर धन लाभ तो होगा, लेकिन दूसरों के बहकावे में आकर आप अपना ही नुकसान करवा लेंगे। ऐसे में संभलकर रहें। बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये 22 जून तक गले में तांबे का पैसा धारण करें।

कन्या राशि

बुध के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। आप अपने कामों को मन लगाकर पूरा करेंगे। साथ ही इस दौरान आपको धन लाभ होगा। बुध के शुभ फल बनाये रखने के लिये मां दुर्गा की उपासना करें।

तुला राशि

बुध के इस गोचर से आपका भाग्य पहले से काफी मजबूत हो जाएगा। मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य थोड़ा बिगड़ सकता है। ऐसे में अशुभ फलों से बचने के लिये लोहे की लाल रंग की हुई गोलियां अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का गोचर मिला-जुला रहेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने खान-पान का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इस दौरान आपको कार्यों में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी, लेकिन अंत में रिजल्ट आपके ही फेवर में आयेगा। .

धनु राशि

बुध का गोचर आपके लिए सकारात्मक दिखाई दे रहा है। आपका समय अच्छा बीतेगा और आर्थिक रूप से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले आपके पक्ष में रहेंगे। साथ ही समुद्री यात्राएं भी आपके लिये लाभदायक होंगी। बुध के शुभ फलों में वृद्धि के लिए पानी में भिगे हुए हरे मूंग का मन्दिर में दान करें।

मकर राशि

बुध के इस गोचर के दौरान आपके शत्रु काफी एक्टिव हो सकते हैं। ऐसे में 22 जून तक अपने शत्रुओं से आपको बचकर रहना चाहिए। इस दौरान किसी भी चीज का लालच करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। बुध के अशुभ फलों से बचने के लिये दूध की बोतल घर से दूर कहीं विराने में दबा दें।

कुंभ राशि

बुध का यह गोचर आपके और आपकी संतान के लिये शुभ रहेगा। आपको संतान का सुख मिलेगा। इस दौरान आपकी लव लाइफ भी काफी बेहतर ढंग से आगे बढ़ती रहेगी। बुध की शुभ स्थिति ऐसे ही बनाये रखने के लिये गाय की सेवा करें।

मीन राशि

बुध के इस गोचर से आपको अपनी मेहनत का फल मिलना शुरू हो जाएगा और आपको भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको भूमि-भवन, वाहन का लाभ मिलेगा। किसी भी काम के प्रति आपका धैर्य आपकी सफलता का सूचक होगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें: