A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Nakshatra Parivartan: बुध गोचर इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा तबाही, बिगड़ेगी सेहत और बढ़ेगा पारिवारिक तनाव

Budh Nakshatra Parivartan: बुध गोचर इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा तबाही, बिगड़ेगी सेहत और बढ़ेगा पारिवारिक तनाव

Budh Nakshatra Parivartan: बुध का रोहिणी नक्षत्र में गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। इन्हें करियर, रिश्तों, सेहत और आर्थिक मामलों में दिक्कतें झेलना पड़ सकता है। जानें किन 3 राशियों को समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी।

budh nakshatra Parivartan- India TV Hindi
Image Source : PEXELS AND CANVA बुध गोचर इन 3 राशियों के लिए अशुभ

Budh Nakshatra Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में बुध का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध ने 19 मई को दोपहर 2 बजकर 37 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है। चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में बुध के आने से कई राशियों के जीवन में मानसिक तनाव, भावनात्मक उतार-चढ़ाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासतौर पर 3 राशियों के जातकों को इस दौरान संभलकर रहने की सलाह दी जा रही है। इन्हीं राशियों के बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

बुध गोचर का दिखेगा असर

ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह का संबंध बुद्धि, तर्क, संवाद और व्यापार से माना जाता है। वहीं, रोहिणी नक्षत्र चंद्रमा से जुड़ा हुआ है, जो मन और भावनाओं का कारक है। ऐसे में इस गोचर के कारण कई लोगों के स्वभाव में चिड़चिड़ापन और मानसिक अस्थिरता देखने को मिल सकती है।

मेष राशि: बढ़ेगा दबाव

मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में काम का दबाव बढ़ने के साथ सहकर्मियों से विवाद की स्थिति भी बन सकती है। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव महसूस होगा। आर्थिक मामलों में लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए सोच-समझकर फैसले लेना जरूरी होगा।

वृश्चिक राशि: पारिवारिक तनाव

वृश्चिक राशि के लिए यह गोचर पारिवारिक तनाव लेकर आ सकता है। घर में किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे रिश्तों में दूरी आने की आशंका है। साथ ही सेहत पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए खान पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव के साथ करीबी लोगों से विवाद की स्थिति भी बन सकती है।

धनु राशि: करियर में आएंगी बाधाएं

धनु राशि वाले जातकों को नौकरी और करियर में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। काम में रुकावटें आने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में गुस्से और गलतफहमी से बचना ही बेहतर रहेगा। हालांकि, धैर्य और संयम के साथ आगे बढ़ने पर परिस्थितियां धीरे-धीरे बेहतर हो सकती हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Shani Vakri 2026: वक्री शनि इन 4 राशि वालों को बनाने जा रहे हैं धनवान, क्या आपकी राशि है इसमें?