1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar: बुध गोचर से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, आमदनी में वृद्धि और कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के हैं योग

Budh Gochar: बुध गोचर से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य, आमदनी में वृद्धि और कारोबार में बड़ी सफलता मिलने के हैं योग

Budh Gochar: बुध ग्रह 22 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध का यह गोचर कुछ राशियों लिए बेहद सफलतादायक साबित हो सकता है, आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में।

Mercury Transit 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध गोचर

Budh Gochar: बुध ग्रह 22 जून की दोपहर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। बुध का यह गोचर दोपहर 3 बजकर 41 मिनट पर होगा। बुध राशि बदलते ही कर्क में बैठे गुरु और शुक्र के साथ त्रिग्रही युति भी बनाएंगे। बुध के इस गोचर से राशिचक्र की कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। इन राशियों को करियर और कारोबार के क्षेत्र में भी उन्नति मिलने के योग हैं। आइए जान लेते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके धन और वाणी के द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। बुध के राशि बदलने से आपकी वाणी में मिठास देखी जा सकती है। इस राशि के जो लोग पब्लिक डीलिंग करते हैं वो अपनी बातों से ग्राहकों का दिल जीत सकते हैं। साथ ही आर्थिक उन्नति भी मिथुन राशि के जातकों को मिल सकती है। खासकर इस राशि के कारोबार अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं और बड़ी डील मिलने के भी योग हैं। इस राशि के जो जातक मीडिया, लेखन आदि के क्षेत्र में हैं उनकी रचनाएं सोशल मीडिया पर वायरल होने के योग हैं।  

कन्या राशि 

बुध ग्रह की दूसरी राशि कन्या है और बुध आपकी राशि से एकादश भाव में गोचर करेंगे। यह भाव लाभ का कारक होता है। बुध की यह स्थिति आपको नौकरी और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में सफलता दिला सकती है। आपके पास धन कमाने के नए अवसर आ सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी मिलने के भी योग हैं। अगर विदेशों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो अचानक से कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है। बुध के प्रभाव के कारण आप सामाजिक स्तर पर भी ख्याति प्राप्त कर सकते हैं। 

तुला राशि 

आपके कर्म भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। यह गोचर आपको तार्किक और सक्रिय बनाएगा। खासकर विद्यार्थियों को बेहद अच्छे परिणाम शिक्षा के क्षेत्र में मिलने के योग हैं। कुछ लोगो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। कुछ लोग नौकरी के साथ ही अपना काम भी शुरू कर सकते हैं। व्यापारिक साझेदारियों से धन लाभ आपको मिल सकता है। बुध के इस गोचर के चलते छोटे भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मधुर हो सकते हैं। 

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Powerful Lagna: इस खास लग्न में जन्म लेते हैं भाग्यशाली लोग, जो ठानते हैं उसे पाकर ही लेते हैं दम!