1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2026: मई के आखिरी हफ्ते में बनेगा भद्र योग, बुध के प्रभाव से करियर और बिजनेस में बंपर सफलता पाएंगी 4 राशियां

Budh Gochar 2026: मई के आखिरी हफ्ते में बनेगा भद्र योग, बुध के प्रभाव से करियर और बिजनेस में बंपर सफलता पाएंगी 4 राशियां

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह मई के आखिरी हफ्ते में 29 तारीख को मिथुन राशि में गोचर कर जाएंगे। मिथुन में प्रवेश करने से भद्र योग का निर्माण बुध ग्रह करेंगे। इस शुभ योग के प्रभाव से किन राशियों को लाभ मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Budh Gochar 2026- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC बुध गोचर 2026

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह 29 मई को अपनी स्वराशि मिथुन में गोचर कर जाएंगे। आपको बता दें कि जब भी बुध ग्रह अपनी राशियों मिथुन और कन्या में जाते हैं तो भद्र योग का निर्माण होता है। इसलिए 29 मई को मिथुन में बुध के गोचर के साथ ही पंच महापुर्ष योगों में से एक भद्र योग का निर्माण होगा। बात दें कि भद्र योग के प्रभाव से राशिचक्र की कुछ राशियों को करियर, बिजनेस और शिक्षा क्षेत्र में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

मिथुन राशि

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके प्रथम भाव में गोचर करेंगे। मिथुन राशि में बुध के जाते ही भद्र योग का निर्माण होगा। इसलिए मिथुन राशि के जातकों के अटके काम बुध गोचर के बाद बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सरकर्मियों के साथ आपका संचार अच्छा होगा जिससे आपकी छवि सुधरेगी। साझेदारी के बिजनेस में इस राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। इस दौरान किया गया निवेश आपको भविष्य में लाभ दिला सकता है। 

कन्या राशि

आपके कर्म भाव में बुध ग्रह का गोचर होगा। इस गोचर के चलते बिजनेस और करियर दोनों ही क्षेत्रों में आप उन्नति पा सकते हैं। कुछ लोग अपने कारोबार का विस्तार कर सकते हैं। वहीं नई जगह जॉब स्विच करने के चांस इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को मिल सकते हैं। फंसा हुआ धन बुध देव की कृपा से वापस आपको मिल सकता है। घर परिवार में भी सकारात्मक बदलाव आपको देखने को मिलेंगे।

धनु राशि 

साझेदारी का कारोबार करने वालों का व्यापार फैलेगा। आपकी योजनाएं सफल होने के पूरे आसार हैं। इस राशि के कुछ लोग नया बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। सहकर्मियों का सहयोग इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को मिल सकता है। मीडिया, लेखन, अभिनय आदि के क्षेत्रों में काम करने वालों को उपलब्धियां मिल सकती हैं। इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के भी योग हैं। पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। 

मीन राशि 

गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि वालों के लिए भी बुध गोचर और भद्र योग का बनना शुभ साबित हो सकता है। आपके पारिवारिक जीवन में सुख शांति आएगी। इसके साथ ही जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको भी आशातीत परिणाम मिल सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूल माहौल मिलेगा, आपके काम की सराहना सीनियर्स के द्वारा होगा। सरकारी नौकरी कुछ लोगों को मिल सकते है। बैंक-बैलेंस बढ़ने के पूरे आसार हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Mangal Ki Drishti: 21 जून तक कर्क, वृश्चिक सहित 3 राशियों पर है मंगल की दृष्टि का प्रभाव, जानें किसके लिए शुभ किसके लिए अशुभ