1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Gochar 2025: बुध 15 सितंबर को कन्या में करेंगे प्रवेश, सुधरेगा इन 4 राशियों का करियर और आर्थिक पक्ष

Budh Gochar 2025: बुध 15 सितंबर को कन्या में करेंगे प्रवेश, सुधरेगा इन 4 राशियों का करियर और आर्थिक पक्ष

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 15 सिंतबर को अपनी स्वराशि कन्या में गोचर कर जाएंगे। बुध के गोचर से किन राशियों को जीवन में सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

बुध गोचर- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध गोचर

Budh Gochar 2025: बुध ग्रह 15 सितंबर की सुबह राशि परिवर्तन करेंगे। बुध का गोचर सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर सिंह राशि से कन्या राशि में होगा। बुध को ज्योतिष में तार्किक क्षमता, कारोबार, बुद्धि और वाणी का कारक माना जाता है। इसलिए बुध के गोचर करने से राशिचक्र की कुछ राशियों को इन क्षेत्रों में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं आइए जानते हैं। 

मिथुन राशि: पैतृक कारोबार में पाएंगे लाभ 

Image Source : India Tvबुध गोचर का मिथुन पर प्रभाव

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। यह भाव सुख का कारक माना जाता है। इस भाव में बुध के होने से आपको पारिवारिक जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी वाणी से आप घर के लोगों को प्रभावित करेंगे। इसके साथ ही आपको करियर के क्षेत्र में भी लाभ होगा। पैतृक कारोबार करते हैं तो बड़ा धन लाभ आपको मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई उलझा हुआ मामला भी बुध के गोचर के बाद सुलझ सकता है। 

सिंह राशि: मिल सकते हैं आय के नए स्रोत

Image Source : India Tv बुध गोचर का सिंह पर प्रभाव

बुध वाणी के कारक ग्रह हैं और कन्या राशि में गोचर के दौरान आपके वाणी के भाव में ही प्रवेश करेंगे। अपनी बातों से सिंह राशि के लोग समाज में अपना अलग स्थान बना सकते हैं। बातों की मिठास लोगों को सामाजिक स्तर पर आपकी ओर आकर्षित भी करेगी। धन-धान्य में भी इस दौरान वृद्धि देखने को मिल सकती है। कुछ लोगों को आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कारोबारियों को अच्छी डील इस दौरान मिल सकती है। 

कन्या राशि: जीवनसाथी का मिलेगा भरपूर सहयोग

Image Source : India Tvबुध गोचर का कन्या पर प्रभाव

बुध का गोचर आपकी ही राशि में होने जा रहा है इसलिए आपको मानसिक सुकून बुध के गोचर के बाद मिल सकता है। आप सही समय पर सही जगह रहेंगे जिससे आपको लाभ प्राप्त करने का मौका मिलेगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को मिल सकते हैं, जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। संचित धन में इस दौरान वृद्धि हो सकती है। कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए ख्याति पा सकते हैं। 

धनु राशि: अचानक से मिल सकती है पदोन्नति

Image Source : India Tvबुध गोचर का धनु पर प्रभाव

बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में होगा, यह भाव कर्म का कारक माना जाता है। इस भाव में बुध के होने से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति सुधरेगी। इस दौरान कुछ लोगों को अचानक से पदोन्नति मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की भी उम्मीद है। आपको उधार लिया धन वापस मिल सकता है जिससे आर्थिक स्थिति सुधरेगी। बुध के प्रभाव के चलते इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में भी उपलब्धि प्राप्त हो सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

दो दिन बाद शुक्र सिंह राशि में करेंगे प्रवेश, 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, शुरू हो जाएगा गोल्डन टाइम!

Jitiya Vrat 2025: जितिया व्रत के नियम क्या हैं? जान लें इस उपवास में क्या करना चाहिए क्या नहीं