A
Hindi News धर्म Budh Gochar: बुध 24 जनवरी को शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, ये 4 राशियां करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

Budh Gochar: बुध 24 जनवरी को शनि की राशि में करेंगे प्रवेश, ये 4 राशियां करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क

Budh Gochar: बुध ग्रह 24 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर के दौरान किन राशियों को सतर्क रहना चाहिए, आइए जानते हैं।

Mercury Transit 2025- India TV Hindi Image Source : FILE बुध गोचर

Budh Gochar: बुध ग्रह 24 जनवरी को शनि की राशि मकर में प्रवेश कर जाएंगे। बुध का यह गोचर 24 जनवरी की शाम 5 बजकर 38 मिनट पर होगा। 11 फरवरी तक बुध मकर राशि में ही संचार करेंगे और उसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध के इस गोचर से सभी लोगों के जीवन में अच्छे-बुरे परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। ये गोचर मेष, वृषभ और धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहेगा। हालांकि, कुछ राशियों को बुध गोचर से जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं और क्या उपाय इनको करने चाहिए, आइए जानते है। 

मिथुन राशि 
बुध ग्रह का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा। इस भाव में बुध के होने से आपके जीवन में धन से जुड़ी परेशानियां आ सकती हैं। इस दौरान आपको सही बजट प्लान करके आगे बढ़ना चाहिए। उधार के लेन-देन से भी इस दौरान बचें। कार्यक्षेत्र में आकस्मिक परिवर्तन आपके लिए मानसिक परेशानियां पैदा कर सकता है। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों को वाहन चलाते समय भी सावधानी बरतनी होगी। उदर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। उपाय के तौर पर मिथुन राशि के लोगों को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। 

सिंह राशि 
आपके छठे भाव में बुध का गोचर होगा। यह भाव शत्रु, स्वास्थ्य आदि का माना जाता है। इस भाव में बुध के होने से आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके खिलाफ कुछ लोग साजिश कर सकते हैं, इस दौरान जितनी सतर्कता से अपना काम करेंगे उतना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। आर्थिक पक्ष को लेकर भी कुछ परेशानियां आपको आ सकती हैं। माता-पिता और अपने स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क आपको रहना होगा। उपाय के तौर पर बहन, बुआ को हरे रंग के कपड़े गिफ्ट करें। 

वृश्चिक राशि 
बुध का गोचर आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपकी तार्किक क्षमता का इस दौरान विकास होगा। हालांकि, पारिवारिक जीवन में इस राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी बातों से कोई आहत हो सकता है जिससे घर के समीकरण बदलेंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। अत्यधिक आत्मविश्वास में आकर इस दौरान कोई भी काम न करें। धन का निवेश करने वाले हैं तो सोच-विचार कर आगे बढ़ें। उपाय के तौर पर आपको केसर का तिलक लगाना चाहिए। 

कुंभ राशि 
बुध आपके हानि के भाव में गोचर करेंगे। इसलिए आपको ऐसा कोई कदम उठाने से बचना होगा जिसे लेकर आप आश्वस्त नहीं हैं। घर में चल रही कई परेशानियां आपकी चिंता का विषय बनेंगी। इस राशि के कारोबारियों को बेहद सावधान रहना होगा, आपका कोई करीबी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके साथ ही सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। उपाय के तौर पर बुध ग्रह के बीज मंत्र का जप आपको करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन कब करना है स्नान और दान? जानिए क्या है शुभ मुहूर्त

भगवान विष्णु को मिला ये श्राप बन गया महाकुंभ की वजह, पढ़ें रोचक कहानी