ग्रहों के राजकुमार बुध 16 अगस्त 2026 को 02:19 AM पर अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में बुध का गोचर इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि बुध इस नक्षत्र के स्वामी हैं। बुद्धि, संवाद और व्यापार के कारक बुध का नक्षत्र गोचर 4 राशियों को बिजनेस में जबरदस्त लाभ प्रदान करने वाला है। बता दें बुध 22 अगस्त तक यहां स्थित रहेंगे और उसके बाद मघा नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए इस गोचर से किन 4 राशियों को अच्छा लाभ प्राप्त होने वाला है।
मिथुन राशि (Gemini) - अचानक धन लाभ के योग बनेंगे
बुध मिथुन राशि के स्वामी हैं। ऐसे में इस राशि वालों के लिए बुध का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर लाभकारी साबित होगा। ये आपके धन और वाणी के भाव को प्रभावित करेगा। जिससे अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। इस दौरान आपकी वाणी काफी प्रभावशाली रहेगी, जिसके दम पर आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा कर सकेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील मिल सकती है।
कन्या राशि (Virgo) - मनचाहा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे
बुध कन्या राशि के भी स्वामी हैं और यह गोचर आपके लाभ और आय के स्थान पर बेहद सकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। इससे आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा और पदोन्नति के योग बनेंगे। आप निवेश से मनचाहा मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे।
तुला राशि (Libra) - मनचाही नौकरी मिलने के योग बनेंगे
तुला राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर कर्म भाव में होने जा रहा है। जिससे आपको मनचाही नौकरी मिलने के योग बनेंगे। अधिकारियों और सहकर्मियों का हर काम पूरा सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ पाने में सफल रहेंगे और बिजनेस से बड़ा मुनाफा मिलने संकेत हैं।
मकर राशि (Capricorn) - साझेदारी के कार्यों में जबरदस्त सफलता हासिल होगी
मकर राशि वालों के लिए बुध का यह गोचर व्यापार, साझेदारी और दांपत्य जीवन के भाव को प्रभावित करेगा। जिससे साझेदारी के कार्यों में जबरदस्त सफलता हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं सफल रहेंगी। इस अवधि में आप जीवनसाथी के सहयोग से बड़ा आर्थिक लाभ पाने में सफल रहेंगे। रिश्तों की कड़वाहट दूर करने का समय है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
क्या आपके मोबाइल नंबर में हैं ये अंक? बदल सकती है आपकी जिंदगी