1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budh Ki Mahadasha: बुध की महादशा में कैसे परिणाम मिलते हैं? जानें किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए होती है चुनौतीपूर्ण

Budh Ki Mahadasha: बुध की महादशा में कैसे परिणाम मिलते हैं? जानें किन राशियों के लिए शुभ और किनके लिए होती है चुनौतीपूर्ण

Budh Ki Mahadasha: बुध ग्रह की महादशा आपके करियर-कारोबार के साथ ही वाणी और बौद्धिक क्षमता पर भी असर डालती है। ऐसे में आइए विस्तार से जान लेते हैं कि बुध की महादशा में क्या फल मिलते हैं और किन राशियों के लिए बुध महादशा शुभ साबित हो सकती है।

Budh Mahadasha Ka Phal- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध की महादशा का फल

Budh Ki Mahadasha: बुध ग्रह को ज्योतिष में बुद्धि, तार्किक क्षमता, कारोबार आदि का कारक माना जाता है। इसलिए बुध की महादशा व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कि बुध की महादशा के दौरान कैसे परिणाम मिलते हैं, किन राशियों के लिए बुध महादशा शुभ साबित होती है और किन राशियों के जीवन में चुनौतियां आ सकती हैं। 

बुध की महादशा 

बुध की महादशा का काल 17 साल होता है। बुध अगर कुंडली में शुभ हो तो महादशा के दौरान संचार कौशल को बढ़ाता है और साथ ही करियर और कारोबार में व्यक्ति को जबरदस्त परिणाम मिलते हैं। शुभ बुध व्यक्ति को आर्थिक रूप से भी संपन्न बनता है और पारिवारिक जीवन में भी सुखद फल आपको मिलते हैं। साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में भी उन्नति आप पा सकते हैं। वहीं कुंडली में बुध प्रतिकूल अवस्था में है तो चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। प्रतिकूल बुध भ्रम, धन हानि और करियर में असफलता का कारण बन सकता है। इसलिए जिन लोगों की कुंडली में बुध कमजोर हो उन्हें हरे खाद्य पदार्थों का दान, गणेश जी की पूजा, भाई-बहनों का सम्मान और यथा संभव धन का दान बुध की महादशा के दौरान करना चाहिए। 

किन राशियों के लिए बुध की महादशा शुभ?

बुध ग्रह की महादशा मिथुन और कन्या राशि के लिए सबसे शुभ मानी जाती है। बुध इन दोनों राशियों के स्वामी हैं और इसलिए महादशा के दौरान इन दो राशियों को करियर क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलती है। विद्यार्थी भी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। वहीं बुध की महादशा में इनकी मनोकामनाएं भी पूरी होती है। इन दो राशियों के अलावा वृषभ, सिंह, तुला, मकर और कुंभ राशि के लिए भी बुध की महादशा अच्छी मानी जाती है। ये सभी राशियां भी सुखद बदलाव जीवन में बुध महादशा के दौरान देखती हैं। 

किन राशियों के लिए बुध की महादशा प्रतिकूल? 

बुध ग्रह की महादशा मेष, कर्क, धनु और मीन राशियों के लिए प्रतिकूल साबित हो सकती है। इन राशियों को करियर क्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, बेवजह का तनाव और आर्थिक तंगी भी इन्हें परेशान कर सकती है।  इन राशियों को बुध की महादशा के दौरान बुध ग्रह से उपाय जरूर करने चाहिए। हालांकि अगर इनकी जन्म कुंडली में बुध की स्थिति शुभ है तो बुध की महादशा के दौरान अच्छे परिणाम भी इनको अवश्य मिल सकते हैं।  

बुध की महादशा के दौरान मिलने वाली सामान्य परिणाम

  • बुध की महादशा के दौरान शिक्षा और ज्ञान के क्षेत्र में बदलाव देखने को मिलते हैं। 
  • कारोबार और करियर के क्षेत्र में आपको अच्छे या प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी कुंडली में बुध जिस स्थिति में होगा वैसे ही परिणाम आपको प्राप्त होंगे। 
  • अगर बुध अनुकूल न हो तो महादशा के दौरान एलर्जी या स्किन से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। 
  • बुध की महादशा में आपकी वाणी या बोलने के अंदाज में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। 
  • कुंडली में बैठा शुभ बुध आपके निर्णय लेने की क्षमता को बेहतर करता है वहीं प्रतिकूल बुध भ्रम की स्थिति महादशा के दौरान बना सकता है। 
  • बुध अच्छा हो तो महादशा के दौरान भाई-बहनों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा वहीं खराब बुध रिश्ते भी खराब कर सकता है।
  • बुध की महादशा शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियां दिला सकती है या प्रतिकूल होने पर शिक्षा क्षेत्र में रुकावटें पैदा कर सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Samsaptak Yog: उच्च के गुरु और चंद्रमा के बीच बना समसप्तक योग, मेष-कर्क सहित 4 राशियों पर होगी धन वर्षा