A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य राजयोग इन 3 राशियों को देगा राजा जैसा सुख, नौकरी-बिजनेस में मोटी कमाई के संकेत, कोई अधूरी इच्छा होगी पूरी

Budhaditya Rajyog 2026: बुधादित्य राजयोग इन 3 राशियों को देगा राजा जैसा सुख, नौकरी-बिजनेस में मोटी कमाई के संकेत, कोई अधूरी इच्छा होगी पूरी

Budhaditya Rajyog 2026: ज्योतिष के अनुसार, जब बुध और सूर्य ग्रह किसी एक राशि में आते हैं, तो बुधादित्य राजयोग का निर्माण करते हैं। 11 अप्रैल को दोनों ग्रह मीन राशि में साथ आ रहे हैं। चलिए जानते हैं इन दोनों बड़े ग्रहों की युति से कौन-कौन सी राशियों को सबसे ज्यादा लाभ हो सकता है।

बुधादित्य राजयोग 2026 का शुभ प्रभाव- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुधादित्य राजयोग 2026 का शुभ प्रभाव

Budhaditya Rajyog 2026: बुध ग्रह बुद्धि और वाणी का कारक माने जाते हैं। इस ग्रह के देवता गणेश भगवान हैं। ऐसे में बुध के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने से व्यक्ति की बुद्धि और वाणी का भाव पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। वर्तमान में बुध देव कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं, जो 11 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध ग्रह मीन राशि में सूर्य के साथ युति बनाएंगे। इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस संयोग को बहुत ही शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं बुधादित्य राजयोग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा शुभ फलदायी रहने वाला है।

बुधादित्य राजयोग का महत्व

ज्योतिष के अनुसार, बुध और सूर्य ग्रह की युति से निर्मित बुधादित्य राजयोग बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रह को आत्मा, नेतृत्व, पद-प्रतिष्ठा, सरकारी पद और ऊंचे मुकाम का कारक माना जाता है। जबकि, बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार आदि का कारक बताया गया है।  

मिथुन राशि 

आपके लिए बुधादित्य राजयोग बेहद फायदेमंद साबित होगा। यह राजयोग मिथुन राशि के कर्म के भाव पर बनेगा। जिससे आपको अपने करियर और कारोबार में तरक्की मिलने के योग है। जॉब में आपको नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत हैं। इसके अलावा लंबित काम पूरे करने का अनुकूल समय है। आपकी इनकम में भी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कोई भी फैसला लेने से पहले आपको अच्छी तरह से सोच विचार करना चाहिए, इस दौरान जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। 

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध और सूर्य की युति बेहद ही शानदार रहने वाली है। वृषभ राशि वालों के आय और लाभ के स्थान पर बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा। इससे वृषभ राशि के जातकों की कमाई के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। वहीं, इस राशि के कारोबारियों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। जॉब वालों को प्रमोशन मिलने की पूरी संभावना है। इसके अलावा आपका सामाजिक जुड़ाव बढ़ने के भी संकेत हैं। 

मीन राशि 

बुधादित्य राजयोग से मीन राशि के जातकों को बहुत लाभ होगा। यह राजयोग मीन राशि के लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, करियर में लगा बैरियर हटने की संभावनाएं हैं, इस दौरान कोई अच्छी अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। जॉब और बिजनेस में बदलाव लाने वालों के लिए समय अनुकूल रहने वाला है। कारोबारियों को मोटा मुनाफा कमाने के मौके मिलेंगे। हालांकि, इस अवधि में आपके खर्चो में अचानक से बढ़ोतरी हो सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Labh Drishti Yog 2026: शुक्र-शनि का लाभ दृष्टि योग, 4 राशियों को राजयोग के समान देगा फल, कमाई में आएगा बड़ा उछाल!