Budhaditya Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध की युति अत्यंत शुभ मानी जाती है। जब भी ये दोनों ग्रह किसी राशि में साथ आते हैं तो उससे बुधादित्य योग का निर्माण होता है। 15 जून 2026 को मिथुन राशि में इन दोनों ग्रहों का मिलन होने जा रहा है। इस मिलन से बनने वाला बुधादित्य योग 4 राशि वालों के लिए बेहद फलदायी साबित होगा। ज्योतिष अनुसार ये योग 22 जून तक बना रहेगा। जानिए इससे किन राशि वालों को बंपर लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुधादित्य योग गोल्डन समय लेकर आ रहा है। आपके अटके काम बनने शुरू हो जायेंगे। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में बोनस प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बॉस आपके काम से प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी ये योग लाभकारी साबित होगा। जो लोग खुद का बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं उन्हें इस काम में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। नई नौकरी के ऑफर आ सकते हैं। साझेदारी के काम में जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। वाहन सुख की भी प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंध काफी मधुर रहेंगे। कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए ये शुभ योग बेहद फलदायी साबित होगा। पैतृक संपत्ति से बड़ा मुनाफा मिलने के योग हैं। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामलों पर विजय प्राप्त हो सकती है। बिजनेस करने वाले जातकों के हाथ कोई बड़ी सफलता लग सकती है। विदेश जाने के भी शुभ योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए 15 से 22 जून तक का समय शानदार रहेगा। इस दौरान निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होने की उम्मीद रहेगी। नौकरी में बड़ी सफलता मिल सकती है। काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। बिजनेस में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। जमीन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। आय के संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
Kalsarp Yog 2026: 23 जून तक कालसर्प योग का कहर, इन 3 राशियों के करियर पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा!