1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय, गणपति के इन उपायों से संवरेंगे रिश्ते और सुधरेगा कामकाज, हर परेशानी से मिल सकती है राहत

बुधवार के दिन जरूर करें ये उपाय, गणपति के इन उपायों से संवरेंगे रिश्ते और सुधरेगा कामकाज, हर परेशानी से मिल सकती है राहत

बुधवार का दिन श्री गणेश की पूजा और विशेष उपायों के लिए खास माना जाता है। इस दिन वैवाहिक जीवन और संतान से जुड़ी परेशानियों से राहत, नौकरी और बिजनेस में तरक्की के लिए कई उपाय किए जा सकते हैं। जानिए इनके बारे में...

Wednesday Ganesh Upay, Lord Ganesha Remedies- India TV Hindi
Image Source : PEXELS परेशानी से राहत पाने के लिए गणपति के उपाय

सनातन धर्म में बुधवार का दिन श्री गणेश को समर्पित है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा के साथ किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन में चल रही अलग-अलग समस्याओं से छुटकारा पाने में मददगार माने जाते हैं। अगर आप भी अपने जीवन की किसी परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो बुधवार के दिन ये उपाय कर सकते हैं।

पिता से रिश्ते होंगे बेहतर

अगर आप अपने पिता के साथ संबंधों को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन गूलर के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही पेड़ के तने पर लाल रोली का टीका लगाएं और उसके पास घी का दीपक जलाएं।

बॉस से तालमेल

अगर आप ऑफिस में सीनियर्स या बॉस के साथ अपने रिश्ते को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन स्नान आदि से निवृत्त होकर सबसे पहले श्री गणेश भगवान के चरणों को छूकर प्रणाम करें और वहीं भगवान के सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान गणेश के इस मंत्र- श्री गणेशाय नमः का 21 बार जप करें। 

मुसीबतों से छुटकारा

अगर आप किसी भी तरह की मुसीबत से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आज आपको श्री गणेश की उपासना करनी चाहिए। साथ ही उनके मंत्र- वक्र तुण्डाय हुं का 21 बार जप करना चाहिए। साथ ही भगवान श्री गणेश को नारियल अर्पित करें।

बुरी नजर से बचाव

अगर आपके बिजनेस पर या आप पर किसी की बुरी नजर है, तो दूसरों की बुरी नजर से खुद को बचाये रखने के लिये आज एक पीला नींबू लें और उस पर काले रंग से सात छोटी-छोटी बिंदियां बनाएं। अब उस नींबू के बीच में से चार बराबर टुकड़े करके, किसी चौराहे पर जाकर चारों अलग-अलग दिशाओं में एक-एक टुकड़ा फेंक दें।

घर की सुख-समृद्धि

अगर परिवार की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो केले का फल लेकर अपने लड़के, किसी अन्य बच्चे, भतीजे या भांजे को खाने के लिये दें। आज इनमें से किसी भी एक को केले का फल खिलाने से आपके घर की सुख समृद्धि बनी रहेगी।

संतान के अच्छा स्वास्थ्य

अगर आप अपने और संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो घर में कुत्ता पालें। अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके अलावा अगर आपकी कोई संतान नहीं है, तो आपको जल्द ही संतान सुख की भी प्राप्ति होगी।

यात्रा की सफलता

अगर आज आप शहर से बाहर कहीं यात्रा पर जा रहे हैं, तो अपनी यात्रा सफल बनाने के लिये, आज यात्रा के दौरान अपने पास एक पीले रंग का नींबू रखें। जब आप अपनी यात्रा से घर वापस आ जायें, तो उस नींबू को किसी बहते जल में प्रवाहित कर दें।

नौकरी की परेशानी होगी दूर

अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो घी, पिसी शक्कर और सफेद तिल के लड्डू बनाकर भगवान गणेश को भोग लगाएं। अगर आप लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा घी और पिसी शक्कर अलग-अलग लेकर मंदिर में दान कर दें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: सीढ़ियों की दिशा और जगह ही नहीं, संख्या भी तय करती है घर का वास्तु! 5, 8, 11 या 14 में छिपा है खास फॉर्मूला