1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Budhwar Upay: ये लाल फूल किसी वरदान से कम नहीं, हर बुधवार गणेश जी को चढ़ाएं, होगी करियर में ग्रोथ और आर्थिक तरक्की

Budhwar Upay: ये लाल फूल किसी वरदान से कम नहीं, हर बुधवार गणेश जी को चढ़ाएं, होगी करियर में ग्रोथ और आर्थिक तरक्की

Budhwar Upay: बुधवार को भगवान गणेश को लाल गुड़हल का फूल चढ़ाने से करियर में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, आर्थिक स्थिति मजबूत करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए भी यह उपाय लाभकारी माना जाता है।

Budhwar Upay- India TV Hindi
Image Source : PEXELS बुधवार को गणेश जी को चढ़ाएं ये लाल फूल

Budhwar Upay: सनातन परंपरा और ज्योतिष शास्त्र में कई उपाय बताए हैं, जिन्हें अपनाने से जीवन में बेहतर बदलाव मिलते हैं। बुधवार के दिन गणेश जी को गुड़हल का फूल चढ़ाना भी इन्हीं में से एक है। माना जाता है कि गुडहल के फूल से जुड़े उपायों से न केवल गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है, बल्कि बुध ग्रह भी मजबूत होते हैं। जानिए इस फूल का महत्व और हर बुधवार गणेश जी को अर्पित करने का लाभ। 

गुड़हल का खास महत्व

लाल रंग ऊर्जा, उत्साह और शुभता का प्रतीक माना जाता है। गुड़हल का लाल फूल विशेष रूप से भगवान गणेश को प्रिय है। मान्यताओं है कि इस फूल से पूजा करने पर बप्पा जल्दी प्रसन्न होते हैं।

बुध ग्रह को करता है मजबूत

ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक बताया है। कहते हैं कि बुधवार के दिन गुड़हल का फूल अर्पित करने से बुध ग्रह की शुभता बढ़ती है, जिससे निर्णय लेने की क्षमता और कार्यकुशलता में सुधार आता है।

करियर में मिलेगी ग्रोथ

अगर नौकरी या व्यवसाय में बार-बार रुकावटें आ रही हैं, तो बुधवार के दिन गणेश मंदिर में 11 या 21 ताजे लाल गुड़हल के फूल अर्पित करें। पूजा के दौरान 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इससे कार्यक्षेत्र की बाधाएं कम होती हैं।

धन लाभ के लिए उपाय

आर्थिक परेशानियों, कर्ज से जूझ रहे लोग बुधवार को भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की संयुक्त पूजा करें। दोनों को लाल गुड़हल का फूल अर्पित करने के बाद उस फूल को धन रखने वाली जगह या तिजोरी में रखा जाता है। 

बढ़ेगा आत्मविश्वास

अगर आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है या सरकारी कार्यों में सफलता की इच्छा है, तो सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करते समय उसमें लाल गुड़हल का फूल डाल सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव और मान-सम्मान में वृद्धि होने की मान्यता है।

इन बातों का रखें ध्यान

पूजा में हमेशा ताजे फूलों का ही उपयोग करें और मुरझाए हुए फूल चढ़ाने से बचें। साथ ही बुधवार के दिन हरी मूंग या हरी वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है, जिससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Kendra Yog 2026: 26 जून से सूर्य-नेप्च्यून का केंद्र योग, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान!