1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navratri 2026 Puja Mantra: सुख-समृद्धि और शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे माता रानी के ये शक्तिशाली मंत्र, चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इनका जाप

Navratri 2026 Puja Mantra: सुख-समृद्धि और शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे माता रानी के ये शक्तिशाली मंत्र, चैत्र नवरात्रि में जरूर करें इनका जाप

Navratri 2026 Puja Mantra: मां अंबे की उपासना का पावन पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च 2026 से शुरू हो रहा है। इस दौरान भक्त मां अंबे की विधि विधान पूजा करने के साथ-साथ उनके खास मंत्रों का भी जाप करते हैं। कहते हैं मंत्र जाप से मां दुर्गा शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं।

chaitra navratri puja mantra- India TV Hindi
Image Source : CANVA चैत्र नवरात्रि पूजा मंत्र

Navratri 2026 Puja Mantra (नवरात्रि पूजा मंत्र) PDF: कहते हैं मंत्रों में वो शक्ति होती है जिससे देवी-देवता शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। साथ ही भक्तों की समस्त मनोकामना पूरी कर देते हैं। चैत्र नवरात्रि में भी माता रानी के मंत्रों का जाप विशेष रूप से फलदायी माना गया है। कहते हैं जो भक्त इन नौ दिनों की पूजा में मां दुर्गा के विभिन्न मंत्रों का जाप करता है उसे उसकी उपासना का अनंत गुना फल प्राप्त होता है। इस लेख में हम आपको मां दुर्गा के उन सिद्ध मंत्रों के बारे में बताएंगे जो आपके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल देंगे।

चैत्र नवरात्रि पूजा मंत्र ( Navratri Puja Mantra)

  1. ॐ दुं दुर्गायै नमः
  2. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे
  3. सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरन्ये त्रयम्बिके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।
  4. ॐ जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते।।
  5. या देवी सर्वभुतेषु मातृरूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।
  6. नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:। नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता: प्रणता: स्मताम्।।
  7. ॐ गिरिजायै च विद्महे शिवप्रियायै च धीमहि। तन्नो दुर्गा प्रचोदयात्॥

चैत्र नवरात्रि 2026 नौ दिन के मंत्र (Navratri 2026 Nine Days Puja Mantra)

  1. नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री का मंत्र - ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः
  2. नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र - ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम: 
  3. नवरात्रि का तीसरा दिन : मां चन्द्रघण्टा का मंत्र - ॐ देवी चन्द्रघंटायै नमः
  4. नवरात्रि का चौथा दिन - देवी कूष्माण्डा का मंत्र - ॐ कूष्माण्डायै नमः
  5. नवरात्रि का पांचवां दिन - देवी स्कंदमाता का मंत्र - ॐ स्कन्दमात्राय नमः
  6. नवरात्रि का छठवां दिन - देवी कात्यायनी का मंत्र - ॐ कात्यायनै नमः
  7. नवरात्रि का सातवां दिन - देवी कालरात्रि का मंत्र - ॐ कालरात्र्यै नमः
  8. नवरात्रि का आठवां दिन - देवी महागौरी का मंत्र - ॐ महागौर्यै नमः
  9. नवरात्रि का नौवां दिन - देवी सिद्धिदात्री का मंत्र - ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः

Chaitra Navratri Puja Mantra PDF Download

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)