1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चांदी के साथ भूलकर भी न पहनें इन 2 धातुओं के आभूषण, बेवजह धन हो सकता है बर्बाद

चांदी के साथ भूलकर भी न पहनें इन 2 धातुओं के आभूषण, बेवजह धन हो सकता है बर्बाद

चांदी को शुभ धातु माना जाात है और इसे पहनने से अच्छे बदलाव भी जीवन में आते हैं। हालांकि चांदी के साथ 2 ऐसी धातुएं हैं जिन्हें पहनने से बचना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं धातुओं के बारे में बताएंगे।

Astrology- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC चांदी के साथ 2 धातुओं के आभूषण पहनना हानिकारक

चांदी को ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा की धातु माना गया है। चांदी को धारण करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और मानसिक शांति भी चांदी धारण करने वाले को प्राप्त होती है। हालांकि, चांदी पहनने से पहले कुछ ज्योतिषीय नियमों को भी आपको जान लेना चाहिए। जैसे- कुंडली में चंद्रमा नीच का हो तो चांदी पहनने से बचना चाहिए। अग्नि तत्व की राशियों मेष, सिंह और धनु को चांदी नहीं पहननी चाहिए। इसके साथ ही चांदी के साथ कुछ धातुओं को पहनने से भी आपको बचना चाहिए। आज हम आपको इन्हीं धातुओं के बारे में जानकारी देंगे। 

चांदी के साथ न पहनें लोहे से बने आभूषण 

ज्योतिष शास्त्र में चांदी का संबंध चंद्रमा से है जबकि लोहा शनि की धातु है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा और शनि के बीच शत्रुता का संबंध है। ऐसे में अगर आप चांदी धारण कर रहे हैं तो गलती से भी आपको लोहे से आभूषण जैसे- लोहे का कड़ा, अंगूठी आदि नहीं पहनने चाहिए। चांदी और लोहा अगर आप एक साथ पहनते हैं तो आर्थिक हानि आपको हो सकती है। ऐसा करने से जमा पूंजी भी बेवजह बर्बाद होने की आशंका होती है। इसके साथ ही लोहा और चांदी को एक साथ पहनने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति बिगड़ सकती है और आपको कई शारीरिक बीमारियों के साथ ही मानसिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है। वहीं मकर, कुंभ जैसी राशियां जिनके लिए लोहे का कड़ा शुभ होता है उन्हें भी इस बात का ध्यान देना चाहिए कि लोहे के साथ चांदी धारण न करें। 

चांदी के साथ न पहनें तांबे से बने आभूषण 

ज्योतिष शास्त्र में तांबे का संबंध गर्म ग्रह मंगल से है। वहीं चांदी शीतल ग्रह चंद्रमा से संबंधित है। तांबा जहां आपके अंदर अग्नि तत्व को बढ़ाएगा वहीं चांदी जल तत्व को। आग और पानी कभी एक साथ नहीं रह सकते ऐसे में चांदी के साथ तांबा पहनने से आपकी जिंदगी असंतुलित हो सकती है। इन दोनों धातुओं को एक साथ पहनने से आपका स्वभाव चिड़चिड़ा हो सकता है। आपके निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है और आर्थिक हानि का सामना भी आप कर सकते हैं। इन दोनों धातुओं को एक साथ पहनने की वजह से पारिवारिक जीवन में संतुलन बिठाने में भी चुनौतियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सिंह राशि में आ रहे हैं बुध, 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर में उछाल के संकेत!