1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar: 13 जून की सुबह उच्च राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक लाभ

Chandra Gochar: 13 जून की सुबह उच्च राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और आर्थिक लाभ

Chandra Gochar: चंद्रमा 13 जून की सुबह मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च राशि वृषभ में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का उच्च राशि में प्रवेश कुछ लोगों के लिए बेहद लाभदायक सिद्ध हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Moon Transit- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC चंद्र गोचर

Chandra Gochar: चंद्रमा 13 जून की सुबह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का योग गोचर 13 जून की सुबह 9 बजकर 26 मिनट पर होगा। ज्योतिषीय दृष्टि से इस गोचर को बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि चंद्रमा अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर के प्रभाव से कुछ राशियों को भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा और साथ ही आर्थिक लाभ भी ये राशियां पा सकती हैं। आइए विस्तार से जान लेते हैं कौन-कौन सी हैं ये राशियां। 

वृषभ राशि 

चंद्रमा का गोचर 13 जून की सुबह आपकी ही राशि में होगा। आपके प्रथम भाव में चंद्रमा की स्थिति आपको मानसिक दृढ़ता देगी। आप धन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय चंद्रमा के गोचर के बाद ले सकते हैं। इसके साथ ही आपको किस्मत का भी साथ मिलेगा जिससे करियर और कारोबार के क्षेत्र में उन्नति आप प्राप्त कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। कुछ लोग जीवनसाथी के साथ मिलकर अपना बिजनेस शुरू करने का विचार बना सकते हैं। आर्थिक रूप से भी समय अच्छा साबित हो सकता है। 

कर्क राशि 

कर्क राशि के लोगों के लिए चंद्रमा का गोचर बेहद खास साबित हो सकता है। चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके लाभ भाव में गोचर करेंगे। चंद्रमा का यह गोचर कर्क वालों के बिगड़े कार्यों को बनाने वाला साबित हो सकता है। धन-धान्य से जुड़ी परेशानियों से आपको मुक्ति मिल सकती है और धन कमाने के नए स्रोत भी आपको प्राप्त होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा, साथ ही संतान पक्ष से इस राशि के कुछ जातकों को खुशखबरी मिलने के भी योग हैं। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को चंद्र गोचर के बाद भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। ऐसा इसलिए कि चंद्रमा आपके भाग्य भाव में ही गोचर करेंगे। इस गोचर के चलते कारोबारियों की रुकी योजनाएं फिर से शुरू हो सकती है। जिन लोगों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में हिस्सा लिया था उन्हें आशातीत परिणाम मिलने के योग हैं। आर्थिक रूप से भी आप चंद्रमा के गोचर के बाद उन्नति कर सकते हैं। उच्च शिक्षा अर्जित कर रहे हैं तो जीवन में आ रही बाधाओं का अंत हो सकता है। धार्मिक कार्यक्रमों में इस राशि के कुछ लोग हिस्सा ले सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Main Door Vastu: घर को बुरी नजर से बचाना है? मुख्य द्वार पर टांग दें ये एक चीज, बरकत और पॉजिटिव एनर्जी का है खास वास्तु उपाय!