1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra Gochar: चंद्रमा 14 मई की रात बदलेंगे राशि, कर्क और सिंह समेत 4 राशियों की जागेगी किस्मत, होगा तगड़ा धन लाभ

Chandra Gochar: चंद्रमा 14 मई की रात बदलेंगे राशि, कर्क और सिंह समेत 4 राशियों की जागेगी किस्मत, होगा तगड़ा धन लाभ

Chandra Gochar: चंद्रमा 14 मई की रात को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा के राशि बदलने से कुछ लोगों को जीवन में बेहद अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

चंद्र गोचर- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC चंद्र गोचर

Chandra Gochar: चंद्रमा 14 मई की रात को मीन राशि से निकलकर मेष में प्रवेश कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर रात 10 बजकर 34 मिनट पर होगा। सौम्य और शुभ ग्रह चंद्रमा के राशि बदलने से कुछ लोगों को अच्छे बदलाव जीवन में देखने को मिल सकते हैं। इन राशियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और साथ ही पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मिथुन राशि 

आपके लाभ भाव यानि एकादश स्थान में चंद्रमा का गोचर होगा। इस गोचर के चलते आपके जीवन में बेहद सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ेगा। साथ ही चंद्रमा आपकी निर्णय लेने की क्षमता में भी सुधार करेंगे। भाग्य का आपको साथ मिलेगा और धन लाभ के भी योग बनेंगे। चंद्र गोचर के बाद किसी को उधार दिया पैसा आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और आप भलीभांति जिम्मेदारियों को निभा भी पाएंगे। इस राशि के कुछ लोग सामाजिक स्तर सक्रिय नजर आ सकते हैं। 

कर्क राशि 

चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके कर्म भाव को चंद्रमा सक्रिय करेंगे। इसलिए आपको बीते समय में की गई मेहनत का जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उन्हें मुनाफा मिलने के योग हैं। वहीं जमीन या प्रॉपर्टी की अच्छी डील से आपको तगड़ा धन लाभ मिलने के भी योग हैं। इस राशि के कारोबारी भी लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। संतान से खुशखबरी मिलने के योग हैं।  

सिंह राशि 

चंद्रमा आपके नवम भाव में गोचर करेंगे जोकि भाग्य, उच्च शिक्षा और धर्म का भाव है। इस भाव में चंद्रमा के होने से आपको प्रतियोगी परीक्षाओं या फिर किसी इंटरव्यू में सफलता सिंह वालों को मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति में चंद्रमा जबरदस्त बदलाव ला सकते हैं। इसके साथ ही आपके अटके कार्यों को भी गति मिल सकती है। विवाहित लोग पार्टनर के साथ मिलकर अपना बिजनेस शुरू करने का विचार बना सकते हैं। ऐसा करने से भविष्य में लाभ मिलने के पूरे योग हैं। भाग्य का आपको भरपूर सहयोग मिलेगा। 

मकर राशि 

चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव में गोचर करेंगे। यह भाव सुख और माता का कारक माना जाता है। इस भाव में चंद्रमा की स्थिति के चलते पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। इस राशि के जो लोग पैतृक कारोबार करते हैं उनको बड़ा धन लाभ मिलने के योग हैं। चतुर्थ भाव में चंद्रमा के होने से कुछ लोग नया वाहन खरीद सकते हैं। आपके प्रेम संबंधों में भी निखार देखने को मिलेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shukra Gochar 2026: 14 मई से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा, लग सकता है करियर और बिजनेस में बड़ा जैकपॉट!