चंद्रमा की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। किसी भी शुभ प्रभाव पड़ता है तो किसी पर अशुभ। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और सुख-सुविधाओं का कारक ग्रह माना गया है। आज शाम चंद्रमा अपनी राशि परिवर्तन कर चुके हैं। इस दौरान कुछ राशियों को धन लाभ, करियर में तरक्की, रिश्तों में मजबूती और जीवन में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे।
कब तक रहेगा इस चंद्र गोचर का प्रभाव
10 जुलाई को शाम 6 बजकर 44 मिनट पर चंद्रमा वृषभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र की राशि वृषभ में चंद्रमा का यह गोचर 12 जुलाई तक रहेगा। ऐसे में 3 राशियों पर अगले दो दिन तक भाग्य मेहरबान रहेगा और इन्हें हर मोर्चे पर सफलता मिलने के संकेत हैं।
चंद्रमा का गोचर इन 3 राशियों पर बरसाएगा कृपा
वृषभ राशि: इन जातकों के लिए चंद्रमा का यह गोचर विशेष लाभकारी हो सकता है। इस दौरान लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना बन रही है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होने के साथ आय में वृद्धि के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं।
कर्क राशि: आपके लिए यह समय कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आ सकता है। प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं और रिश्तों में प्यार व विश्वास बढ़ेगा। रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा आमदनी के नए स्रोत बनने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के योग बनेंगे।
तुला राशि: तुला राशि वालों को इस दौरान कई सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। लंबे समय से परेशान कर रहे कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और वैवाहिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मेहनत का पूरा फल मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बन सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ बचत करने में भी सफलता मिल सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: सावन माह में शिव के इन प्रतीकों को सपने में देखना है शुभ, जीवन की परेशानियां दूर होने के माने जाते हैं संकेत