1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चंद्र गोचर 2026: 4 अक्टूबर से 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, कर्क में चंद्रमा का महागोचर कराएगा बड़ा धन लाभ

चंद्र गोचर 2026: 4 अक्टूबर से 4 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, कर्क में चंद्रमा का महागोचर कराएगा बड़ा धन लाभ

4 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 31 मिनट पर चंद्र देव अपनी स्वराशि कर्क में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र अनुसार चंद्रमा का इस राशि में गोचर 4 राशियों के लिए बेहद फलदायी साबित होगा।

चंद्रमा गोचर 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA चंद्रमा गोचर 2026

मन के कारक चंद्रमा का गोचर काफी अहम माना जाता है। 4 अक्टूबर की शाम से चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर शुरू कर देगा और 6 अक्टूबर की रात 10 बजकर 17 मिनट तक यहां स्थित रहेगा। चूंकि इस राशि में पहले से ही गुरु भी विराजमान है इसलिए यहां गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा। जिसे बेहद शुभ योग माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र अनुसार 4 ऐसी भाग्यशाली राशियां हैं जिनके लिए चंद्रमा को गोचर अत्यंत शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों का गोल्डन टाइम 4 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

कर्क राशि - आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी

चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इस गोचर से सबसे ज्यादा लाभ आपकी ही राशि को मिलेगा। करियर में जबरदस्त ग्रोथ होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत हो जाएगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए सौदों से बड़ा मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इसके साथ ही प्रमोशन या इंक्रीमेंट की खुशखबरी भी मिल सकती है।

तुला राशि - अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे

तुला राशि वालों के लिए भी चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर शुभ साबित होगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में नए और बड़े प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। अटके हुए काम पूरे होंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता की वर्कप्लेस पर सराहना होगी।

वृश्चिक राशि - आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी

वृश्चिक राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। व्यापार में तरक्की के द्वार खुलेंगे। अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित होंगी। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है।

मीन राशि - पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिल सकता है

मीन राशि वालों के लिए चंद्रमा का गोचर लकी साबित होगा। अचानक अप्रत्याशित धन लाभ होने की संभावनाएं हैं। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ मिल सकता है और साझेदारी के कार्यों में बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। नई नौकरी के प्रयास में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। संतान पक्ष की ओर से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

4 अक्टूबर को सूर्य-शनि का प्रतियुति योग: शनि की दृष्टि के बावजूद इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, कमाई में बंपर उछाल आने के संकेत