1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 28 अगस्त को शनि की राशि में चंद्र ग्रहण, रक्षाबंधन के बाद इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें उपाय

28 अगस्त को शनि की राशि में चंद्र ग्रहण, रक्षाबंधन के बाद इन 4 राशियों को रहना होगा सावधान, जानें उपाय

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण से 4 राशियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

chandra grahan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भले ही भारत में न दिखाई दे लेकिन इसका कुछ न कुछ प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। कुछ राशियों के लिए यह चंद्र ग्रहण शुभ साबित होगा। तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस ग्रहण के दौरान ढेरों परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। इन राशियों की आर्थिक स्थिति से लेकर लव लाइफ तक में दिक्कतें आ सकती हैं। चलिए जानते हैं यह ग्रहण किन राशियों के लिए मुश्किल साबित हो सकता है।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मुश्किल साबित हो सकता है। इस ग्रहण के कारण आपकी मानसिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। आपको बेचैनी महसूस हो सकती है। ऊपर से आप पर शनि साढ़े साती का भी साया है। आपको अज्ञात भय सता सकता है। आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। रिश्तों में धोखा मिल सकता है। वाद-विवाद में फंस सकते हैं। ऐसे में आपको अपने को शांत रखने की कोशिश करनी चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मुश्किल साबित हो सकता है। रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। धन हानि होने के संकेत मिल रहे हैं। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको बेहद सावधानी से काम लेना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। आपकी लिए सलाह है कि छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान न हों।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए साल का आखिरी चंद्र ग्रहण टेंशन देने वाला साबित हो सकता है। आप पर शनि ढैय्या चल रही है। ऐसे में ग्रहण के दौरान आपको बेहद सतर्क रहना होगा। कोई भी काम सोच समझकर करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा। दांपत्य जीवन में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। धन हानि होने के भी संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में आपको निवेश करते समय बेहद सतर्क रहना होगा। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों पर साढ़े साती का आखिरी चरण चल रहा है। इस ग्रहण के दौरान आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। आपका अपने पार्टनर से किसी बात को लेकर गंभीर झगड़ा हो सकता है।धन हानि के भी संकेत हैं। पैसों से जुड़ी चीजों को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास करना हानिकारक साबित हो सकता है। आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। मेहनत का फल मिलने में देरी होगी।

बचाव के उपाय

चंद्र ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करें। शिवलिंग पर जल और काले तिल चढ़ाएं। साथ ही शनि देव की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं। साथ ही शनि चालीसा पढ़ें। शनिवार को काले तिल, काली दाल, काले कपड़े इत्यादि का दान करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

रक्षाबंधन के दिन लगेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, सभी 12 राशियों पर क्या पड़ेगा इसका असर?