Chandra Grahan 2026 End Time LIVE: खत्म हुआ साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानिए अब कितने से कितने बजे तक बांधी जाएगी राखी
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण समाप्त हो चुका है। यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगा था। अब अगला ग्रहण 2027 में लगेगा।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 की सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर सुबह 11 बजकर 21 मिनट तक लगा रहा। इस दिन रक्षाबंधन भी है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्रमा को ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है, इसलिए इस दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। ग्रहण के समय मंदिरों के कपाट तक बंद कर दिए जाते हैं। लेकिन ऐसा उसी ग्रहण के समय होता है जो ग्रहण अपने क्षेत्र से दिखाई दे रहा हो। चूंकि 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई दिया है, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक प्रभाव नहीं रहेगा। न ही इसका राखी के त्योहार पर कोई असर पड़ेगा। ऐसे में बहनें सुबह से शाम तक कभी भी राखी बांध सकती हैं। बस राहुकाल में राखी बांधने से बचें। बता दें 28 अगस्त को राहुकाल 10:46 AM से 12:22 PM तक रहेगा।
(चंद्र ग्रहण कहां-कहां दिखेगा, इसका राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा, इस दौरान क्या करें-क्या ना करें, ग्रहण कैसे लगता है, इस दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या सावधानी बरतनी चाहिए...ग्रहण से जुड़ी इन सभी जानकारियों के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर)
Live updates : Chandra Grahan 2026 LIVE
-
August 28, 2026 11:19 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: ग्रहण की समाप्ति के बाद क्या करें
ग्रहण की समाप्ति के बाद स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान की पूजा करें और दान जरूर करें। कहते हैं ऐसा करने से ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
-
August 28, 2026 10:42 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 End Time Live: चंद्र ग्रहण कितने बजे समाप्त होगा
चंद्र ग्रहण की समाप्ति सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगी। बता दें ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है इसलिए परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
-
August 28, 2026 10:35 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Raksha Bandhan Muhurat On Chandra Grahan 2026: रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त कब-कब है
आज रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त पूरे दिन रहेगा। बस सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर 12 बजकर 22 मिनट तक का समय राहुकाल के कारण अशुभ है। ऐसे में इस दौरान राखी नहीं बांधी जाएगी। बाकी दिन में किसी भी समय राखी बांध सकते हैं।
-
August 28, 2026 10:09 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण के बाद क्या दान करना चाहिए?
चंद्र ग्रहण के बाद सफेद वस्तुओं जैसे चावल, चीनी, आटे या सफेद रंग के वस्त्रों का दान बेहद फलदायी माना जाता है। कहते हैं इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता।
-
August 28, 2026 9:50 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: क्या चंद्र ग्रहण के बाद नहाना जरूरी है?
जी हां, चंद्र ग्रहण के दौरान नहाना जरूरी है लेकिन तब जब ग्रहण आपके इलाके में दिखाई दे रहा हो। 28 अगस्त का चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इस दौरान ग्रहण की समाप्ति के बाद नहाने की कोई जरूरत नहीं है।
-
August 28, 2026 9:27 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: X पर चंद्र ग्रहण की वीडियो शेयर कर रहे लोग
-
August 28, 2026 9:13 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण लाइव यहां देखें
-
August 28, 2026 9:08 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण को कहां देख सकते हैं?
चंद्र ग्रहण को आप Time and Date जैसी खगोलीय वेबसाइटों और उनके आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा नासा भी अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर चंद्र ग्रहण का लाइव टेलीकास्ट दिखाते हैं।
-
August 28, 2026 8:15 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में सो सकते हैं?
धार्मिक मान्यताओं अनुसार चंद्र ग्रहण में सोना नहीं चाहिए क्योंकि इसका सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार रहते हैं। इसी कारण से ग्रहण के दौरान धार्मिक किताबें पढ़ने या ईष्ट देव के मंत्रों का जाप करने के लिए कहा जाता है।
-
August 28, 2026 7:55 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में किन मंत्रों का जाप सबसे फलदायी माना जाता है?
चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान शिव का महामृत्युंजय मंत्र (ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥) और चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ सों सोमाय नमः' का जाप सबसे फलदायी माना जाता है।
-
August 28, 2026 7:34 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण किसे नहीं देखना चाहिए?
चंद्र ग्रहण गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं देखना चाहिए क्योंकि इससे उनके और उनके गर्भ में पल रहे शिशु की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को ऐसी जगह पर रहना चाहिए जहां पर चंद्रमा की किरणें उन तक न पहुंच पाएं।
-
August 28, 2026 7:00 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में तुलसी के पत्ते खाने में क्यों डाले जाते हैं?
ग्रहण काल में तुलसी के पत्ते खाने में इसलिए डाले जाते हैं जिससे ग्रहण की नकारात्मक ऊर्जा से भोजन दूषित न होने पाए। ग्रहण का सूतक लगने से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी दल डाल दी जाती है।
-
August 28, 2026 6:36 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में यात्रा कर सकते हैं?
वैसे तो ग्रहण के समय लंबी दूरी की यात्रा करने से मना किया जाता है। लेकिन अगर ग्रहण आपके क्षेत्र में नहीं लग रहा है तो आप ग्रहण के दौरान यात्रा कर सकते हैं। चूंकि 28 अगस्त का ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं है तो ऐसे में यात्रा पर भी कोई पाबंदी नहीं है।
-
August 28, 2026 6:25 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Aaj Surya Grahan Hai Ya Chandra Grahan: आज कौन सा ग्रहण हैं?
आज चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके साथ ही ये साल का आखिरी ग्रहण भी होगा। ग्रहण की शुरुआत सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर होगी और इसका समापन 11 बजकर 21 मिनट पर होगा।
-
August 27, 2026 11:37 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में मंदिर जा सकते हैं?
जी नहीं, चंद्र ग्रहण में मंदिर नहीं जा सकते हैं। लेकिन अगर ग्रहण अपने क्षेत्र में नहीं दिखाई दे रहा है तो आप मंदिर जा सकते हैं। बता दें 28 अगस्त के ग्रहण में मंदिर जाने में कोई पाबंदी नहीं है।
-
August 27, 2026 11:26 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: ग्रहण काल में क्या करना शुभ होता है?
ग्रहण काल में ईश्वर के मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। आप इस दौरान मन ही मन भगवान के किसी भी मंत्र का जाप कर सकते हैं। इससे आप पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। साथ ही ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करके कुछ न कुछ दान भी अवश्य करना चाहिए।
-
August 27, 2026 11:18 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: 28 अगस्त का ग्रहण क्या भारत के किसी भी शहर में दिखेगा?
जी नहीं, 28 अगस्त 2026 का चंद्र ग्रहण भारत के किसी भी शहर में नहीं दिखेगा। लेकिन अगर आप इस ग्रहण को देखना चाहते हैं तो विभिन्न यूट्यूब चैनल ग्रहण का सीधा प्रसारण करते हैं, जहां से आप इस ग्रहण को देख सकते हैं।
-
August 27, 2026 11:11 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में क्या-क्या नहीं करना चाहिए?
चंद्र ग्रहण में खाने-पीने से मना किया जाता है।
चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ कार्य नहीं किये जाते।
चंद्र ग्रहण के समय सोना वर्जित माना जाता है।
ग्रहण के समय यात्रा करने से मना किया जाता है।
ग्रहण काल में मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से मना किया जाता है। -
August 27, 2026 10:56 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan On Raksha Bandhan 2026 Live: क्या चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर प्रभाव पड़ रहा है?
जी नहीं, चंद्र ग्रहण का रक्षाबंधन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। जिस कारण बहनें अपने भाइयों को बिना किसी टेंशन के राखी बांध सकेंगी।
-
August 27, 2026 10:30 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण की पौराणिक कथा क्या है?
स्कंद पुराण में वर्णित कथा के अनुसार, समुद्र मंथन से निकले अमृत को देवताओं को पिलाने के लिए भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया। यह बात स्वरभानु नाम के एक राक्षस को पता लग गई कि भगवान चतुराई से ये सारा अमृत देवताओं को पिलाने वाले हैं। यह देख स्वरभानु देवताओं का रूप धारण कर देवताओं की कतार में बैठ गया। इसके बाद स्वरभानु अमृत का पान करने लगा। यह बात सूर्य और चंद्रमा को पता लगी तो उन्होंने विष्णु जी को उनका भेद बता दिया। यह जानकर भगवान विष्णु क्रोध में आ गए और उन्होंने अपने चक्र से स्वरभानु के धड़ को सिर से अलग कर दिया। हालांकि, स्वरभानु अमृतपान कर चुका था, इसलिए उसकी मृत्यु तो नहीं हुई, लेकिन उसका शरीर दो भागों में बंट गया। स्वरभानु के सिर को ही राहु कहा जाता है और धड़ को केतु। पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्य और चंद्रमा ने ही स्वरभानु का भेद खोला था, जिसके कारण से राहु और केतु चांद और सूरज को अपना शत्रु मानते हैं। इसी का बदला लेने के लिए राहु-केतु सूर्य और चंद्रमा को समय-समय पर ग्रहण लगाते हैं।
-
August 27, 2026 10:03 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण क्यों लगता है?
विज्ञान अनुसार, चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है और वह पूरी तरह या आंशिक रूप से ढक जाता है। ऐसा केवल पूर्णिमा की रात को ही संभव होता है। वहीं ग्रहण लगने के धार्मिक कारणों की बात करें तो ऐसा माना जाता है कि ग्रहण राहु-केतु के कारण लगता है। कहते हैं जब समुद्र मंथन के समय स्वरभानु नामक दैत्य ने छल से अमृत पी लिया था। तब सूर्य और चंद्रमा ने विष्णु जी को यह बात बता दी, जिससे क्रोधित होकर विष्णु जी ने सुदर्शन चक्र से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। उस राक्षस का सिर 'राहु' और धड़ 'केतु' कहलाया। इसी शत्रुता के कारण राहु-केतु समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा को ग्रसते हैं, जिसे ग्रहण कहा जाता है।
-
August 27, 2026 9:44 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का सूतक कब से शुरू होता है?
चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है और इसका समापन ग्रहण खत्म होने के साथ होता है। लेकिन 28 अगस्त को लगने वाले ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ग्रहण भारत से नहीं दिख रहा है।
-
August 27, 2026 9:11 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण किन-किन शहरों में दिखेगा?
रोम, मैड्रिड, लन्दन, बर्लिन, प्राग, वियना, पेरिस, ब्रुसेल्स, रियो डी जेनेरियो, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग और ब्यूनस आयर्स कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां आंशिक चन्द्र ग्रहण दिखायी देगा।
-
August 27, 2026 8:54 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: क्या इसके बाद भी कोई ग्रहण लगेगा?
जी नहीं, ये साल का आखिरी ग्रहण है। अब इसके बाद ग्रहण 2027 में लगेगा। बता दें नए साल में कुल 5 ग्रहण लगेंगे। पहला ग्रहण 6 फरवरी को लगेगा, दूसरा 20 फरवरी तो, तीसरा 18 जुलाई, चौथा 2 अगस्त और पांचवां 17 अगस्त को लगेगा।
-
August 27, 2026 8:52 PM (IST) Posted by Vineeta Mandal
Chandra Grahan 2026 Live: कल कौन सा ग्रहण है?
कल यानी 28 अगस्त 2026 को आंशिक चंद्र ग्रहण लग रहा है। यह चंद्र ग्रहण तब लगता है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में पूरी तरह से नहीं आते हैं, जिससे चंद्रमा का केवल एक हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में प्रवेश करता है। जितने हिस्से पर पृथ्वी की गहरी छाया पड़ती है, वह भाग काला या लाल रंग का दिखाई देता है, जबकि बाकी का हिस्सा अपनी सामान्य रोशनी में चमकता रहता है। इसे ही आंशिक चंद्र ग्रहण कहते हैं।
-
August 27, 2026 3:10 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण से वृषभ वाले रहें सावधान
यह चंद्र ग्रहण आपके दसवें स्थान पर लगेगा, यानि आपके और आपके पिता के करियर पर यह ग्रहण लगेगा। आप और आपके पिता को मानसिक रूप से परेशानी हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का भी खास ख्याल रखने की जरूरत है। अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए आपको कुछ अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। अतः मानसिक रूप से परेशानियों से बचने के लिए रात के समय दूध पीने से बचना चाहिए।
-
August 27, 2026 2:46 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: 28 अगस्त 2026 सूतक टाइम
सबसे पहले तो ये जान लें कि 28 अगस्त 2026 के ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं है क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिख ही नहीं रहा है। ज्योतिष की मानें तो सिर्फ उसी ग्रहण के सूतक नियम माने जाते हैं जो ग्रहण अपने क्षेत्र में दृष्टिगोचर हो। लेकिन 28 अगस्त का ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है, जिस वजह से इस ग्रहण का सूतक भी नहीं माना जाएगा।
-
August 27, 2026 2:19 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण का किन राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव
आचार्य इंदु प्रकाश जी के अनुसार चंद्र ग्रहण का इन तीन राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा...
मेष राशि - यह चंद्र ग्रहण आपके ग्यारहवें स्थान पर लगेगा और ग्यारहवां स्थान आमदनी और कामना पूर्ति से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव आपके लिए अच्छे होंगे। आपको सुख की प्राप्ति होगी। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। इनकम के अलग अलग स्त्रोत मिलेंगे। अतः ये शुभ स्थिति बनाये रखने के लिए दूध से बनी कोई चीज़ छोटे बच्चों को खिलानी चाहिए।
कर्क राशि - यह चंद्र ग्रहण आपके आठवें स्थान पर लगेगा और यह स्थान आयु से संबंध रखता है। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आपकी आयु में बढ़ोतरी होगी। साथ ही आपको धन लाभ होगा। लेकिन आपके व्यापार में उतार चढ़ाव बना रहेगा। जरूरत की चीजों पर पैसे खर्च होंगे। लिहाजा चंद्र देव के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए।
वृश्चिक राशि - यह चंद्र ग्रहण आपके चौथे स्थान पर लगेगा और चौथा स्थान माता, भूमि, भवन और वाहन से संबंध रखता है। इस ग्रहण के प्रभाव से आपको हर तरह का लाभ मिलेगा। आपको धन लाभ के अवसर भी प्राप्त होंगे। वाहन लेने का मन बना सकते है। भूमि भवन का भी लाभ मिलेगा। अतः इस ग्रहण के शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए मंदिर में माथा टेकना चाहिए।
-
August 27, 2026 1:45 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को क्या उपाय करना चाहिए?
चंद्र ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को अपने पेट पर गेरू से स्वास्तिक बनाना चाहिए। साथ ही सिर पर पल्ला रखकर उस पर भी स्वास्तिक या ‘ॐ’ बनाएं। कहते हैं ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।
-
August 27, 2026 1:11 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण के दौरान किन मंत्रों का करें जाप
पहलाा मंत्र
“विधुन्तुद नमस्तुभ्यं सिंहिका नन्दनाच्युत। दानेनानेन नागस्य रक्ष मां वेधजाद्भयात्॥”अर्थ: हे सिंहिका के पुत्र अच्युत राहु! नाग-दान के द्वारा वेधज (ग्रहण) से उत्पन्न भय से मेरी रक्षा करें।
दूसरा मंत्र
“तमोमय महाभीम सोमसूर्यविमर्दन। हेमताराप्रदानेन मम शान्तिप्रदो भव॥”
अर्थ: हे अंधकारमय, सूर्य-चंद्रमा को ग्रसित करने वाले महाभीम राहु! सुवर्ण तारा के दान से मुझे शांति प्रदान करें
-
August 27, 2026 12:16 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का सूतक लगेगा या नहीं?
28 अगस्त के चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा, क्योंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं दे रहा है। सिर्फ उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण अपने इलाके में दिखाई दे रहा हो।
-
August 27, 2026 11:36 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Kal Chandra Grahan Kitne Baje Lagega: कल ग्रहण कितने बजे लगेगा?
कल चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 21 मिनट तक लगा रहेगा। ये एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं लग रहा है।
-
August 27, 2026 11:18 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण
यह चन्द्र ग्रहण उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशान्त महासागर के पूर्वी भागों और अटलांटिक महासागर से दिखायी देगा। वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड, लन्दन, रियो डी जेनेरियो, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग और ब्यूनस आयर्स कुछ लोकप्रिय शहर हैं, जहां यह चन्द्र ग्रहण अच्छे से दिखायी देगा।