A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chandra-Guru Yuti: नवरात्रि में चंद्र-गुरु की जुगलबंदी से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, होगी तगड़ी कमाई!

Chandra-Guru Yuti: नवरात्रि में चंद्र-गुरु की जुगलबंदी से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, होगी तगड़ी कमाई!

Chandra-Guru Yuti In Mithun Rashi: चैत्र नवरात्रि चल रही हैं और नवरात्रि की सप्तमी तिथि को चंद्र-गुरु की युति से गजकेसरी योग बनने जा रहा है। ये योग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इन राशियों के लोग खूब पैसा कमाएंगे।

चंद्र-गुरु की युति- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY चंद्र-गुरु की युति

Chandra-Guru Yuti In Mithun Rashi: ज्योतिष गणना के अनुसार चंद्रमा और गुरु की युति 25 मार्च 2026 को होने जा रही है और 27 मार्च तक ये युति बनी रहेगी। ये युति गजकेसरी योग का निर्माण करेगी। जिससे कुछ राशियों को खूब लाभ प्राप्त होगा। ये योग 4 राशियों के लिए कुबेर का खजाना खोलने वाला साबित होगा। धन-धान्य प्राप्त होने के संकेत मिल रहे हैं। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष (Aries)

मेष राशि वालों के अटके हुए काम पूरे होंगे और नए निवेश से बड़ा मुनाफा मिलेगा। आर्थिक स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीख होगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। नौकरी वालों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं। विदेश में नौकरी प्राप्त करने का सपना पूरा हो सकता है। किसी काम में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

मिथुन (Gemini)

मिथुन राशि वालों को करियर में प्रमोशन मिलेगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। गजकेसरी योग के प्रभाव से आपकी खूब कमाई होगी। नई नौकरी प्राप्त हो सकती है। घर-परिवार का माहौल शानदार रहेगा। नया काम शुरू कर सकते हैं। मकान खरीदने की योजना बन सकती है।

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिलेगी और अचानक धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। ऑफिस में आपके काम की खूब तारीफ होगी और आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। खर्चों में कमी आएगी और अटके काम पूरे होंगे।

धनु (Sagittarius)

धनु राशि वालों को चंद्र-गुरु की युति से बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए समय अच्छा है। वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Gangaur Puja 2026: गणगौर पूजा कब है 20 या 21 मार्च? नोट कर लें सही तारीख, पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त