चंद्रमा 13 अगस्त की सुबह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में गोचर कर जाएंगे। चंद्रमा का यह गोचर सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर होगा। सिंह राशि में केतु ग्रह पहले से ही विराजमान हैं इसलिए चंद्र-केतु की युति सिंह में होगी। ये दोनों ग्रह शत्रुता का संबंध आपस में रखते हैं इसलिए चंद्र-केतु की युति से कुछ लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। खासकर आर्थिक क्षेत्र को लेकर सिंह, वृश्चिक सहित 3 राशियों को सतर्कता बरतनी होगी।
सिंह राशि
चंद्रमा और केतु की युति आपकी ही राशि में होगी। इस युति के चलते मानसिक तनाव में आप आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना भी इस राशि के जातकों को करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें वरना नुकसान हो सकता है। कारोबारियों के हाथ से कोई अच्छी डील निकलने की आशंका है, इसलिए सतर्क रहें। घर के किसी सामान पर भी आपको पैसा खर्च करना पड़ सकता है। उपाय के तौर पर आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
कन्या राशि
आपकी राशि से द्वादश भाव में चंद्रमा और केतु की युति होगी। द्वादश भाव को हानि का भाव भी कहा जाता है इसलिए कन्या वालों को हर क्षेत्र में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। खासकर बड़ी रकम का लेन-देन किसी विश्वासपात्र के साथ मिलकर ही करें। कारोबारियों को इस दौरान निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह लेनी चाहिए वरना नुकसान हो सकता है। ऐसा बजट प्लान बनाएं कि जिससे संचित धन खर्च न करना पड़े। सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें नहीं तो मानहानि हो सकती है। उपाय के तौर पर आपको भगवान शिव के मंत्रों का जप करना चाहिए।
मीन राशि
चंद्रमा और केतु की युति आपकी राशि से छठे भाव में होगी। छठे भाव को रोग का कारक माना जाता है और साथ ही शत्रु पक्ष के बारे में भी इसी भाव से पता चलता है। इसलिए शत्रु पक्ष से सतर्कता आपको बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में हर काम को पूरे फोकस के साथ करें, आपके काम पर सीनियर्स की नजर हो सकती है। धन से जुड़ा कोई भी फैसला आपको जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। हालांकि, कुछ लोगों को अनावश्यक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और पैसा खर्च हो सकता है। छठे भाव में चंद्र-केतु के चलते आपको सेहत को लेकर भी सतर्क रहना चाहिए। उपाय के तौर पर शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
कुंडली में मौजूद सूर्य ग्रहण दोष के बुरे प्रभाव होंगे दूर, बस 12 अगस्त की शाम को कर लें ये 3 आसान उपाय