ज्योतिष में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक ग्रह माना जाता है। चंद्रमा करीब ढाई दिन में राशि बदलते हैं, इसलिए उनके गोचर का असर भी जल्दी देखने को मिलता है। 21 सितंबर 2026 को चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे। शनि की राशि में चंद्रमा का यह गोचर 3 राशियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो सकता है। इस दौरान कामकाज में तनाव, अचानक खर्च, मानसिक उलझन और विरोधियों से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जानें किन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। वहीं, 21 सितंबर के बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
चंद्रमा गोचर
इस समय चंद्रमा धनु राशि में हैं और 21 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजकर 15 मिनट मकर राशि में प्रवेश करेंगे। मकर राशि शनि के स्वामित्व वाली राशि है। चंद्रमा यहां 23 सितंबर की रात 9 बजकर 57 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मकर राशि आठवें भाव में आती है। ज्योतिष में आठवें भाव को अचानक होने वाले बदलाव, गोपनीय मामलों और अनिश्चितताओं से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में इस दौरान कामकाज में सावधानी बरतना जरूरी होगा। अपनी निजी या महत्वपूर्ण बातें हर किसी से साझा न करें। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं, इसलिए पैसों के मामले में भी सतर्क रहें। खान-पान को लेकर लापरवाही करने से बचें। मानसिक तनाव कम करने के लिए भगवान शिव का ध्यान और 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए मकर राशि छठे भाव में आती है। यह भाव रोग, ऋण और शत्रुओं से संबंधित माना जाता है। इसलिए इस अवधि में कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत हो सकती है। किसी विवाद को बेवजह बढ़ाने से बचें और अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। सेहत के मामले में भी लापरवाही न करें। नियमित दिनचर्या और संतुलित खान-पान आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए मकर राशि बारहवें भाव में आती है। ज्योतिष में बारहवें भाव को खर्च, विदेश और एकांत से जोड़ा जाता है। ऐसे में अनावश्यक खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है। इस दौरान बजट का ध्यान रखें और बिना सोचे कोई बड़ा आर्थिक फैसला न लें। मानसिक रूप से परेशान होने के बजाय जरूरी कामों को प्राथमिकता दें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: सपने में पैसे खोना हमेशा अशुभ नहीं! पर्स, सिक्के या खोया धन वापस मिलने के स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग हैं संकेत