A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chhat Ke Lucky Paudhe: घर की छत पर लगा दें ये खुशबूदार पौधे, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, मां लक्ष्मी की होगी असीम कृपा!

Chhat Ke Lucky Paudhe: घर की छत पर लगा दें ये खुशबूदार पौधे, चुंबक की तरह खिंचा चला आएगा पैसा, मां लक्ष्मी की होगी असीम कृपा!

Chhat Ke Lucky Paudhe: आजकल लोग अपने घर की छत पर तरह-तरह के पौधे लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे लकी पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें छत पर लगाने से आपकी और आपके परिवार वालों की किस्मत चमक सकती है।

ghar ki chhat- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV घर की छत पर लगाए जाने वाले लकी पौधे

Chhat Ke Lucky Paudhe: घर की छत पर खुशबूदार पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इन पौधों से निकलने वाली सुगंध न केवल घर का माहौल सकारात्मक बनाती है बल्कि परिवार में खुशहाली और समृद्धि भी लेकर आती है। माना जाता है कि ये पौधे पैसों को चुंबक की तरह खींच ले आते हैं, जिससे घर में पैसों की कोई किल्लत नहीं होती। चलिए जानते हैं ये कौन से लकी पौधे हैं।

मोगरा (Mogra)

घर की छत पर ये खुशबूदार पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर का वातावरण हमेशा खुशनुमा बना रहता है। इस पौधे को लगाने से चंद्र देव और शुक्र देव की असीम कृपा बरसती है, जिससे घर के सदस्यों की तरक्की के द्वार खुलते हैं और मानसिक परेशानियां खत्म हो जाती हैं। इस पौधे को छत की उत्तर या पूर्व दिशा में रखना सबसे उत्तम होता है।

रातरानी (Night-blooming Jasmine) 

ज्योतिष अनुसार घर की छत पर रातरानी का पौधा लगाने से कुंडली के कई ग्रह दोष शांत होते हैं। खासकर ये पौधा राहु दोष को खत्म करता है और अचानक धन लाभ के योग बनाता है। इसे आप अपनी छत की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।

पारिजात या हरसिंगार (Parijat)

इस पौधे में साक्षात मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। माना जाता है कि पारिजात का वृक्ष समुद्र मंथन से निकला था, इसी कारण से ये पौधा देवताओं का प्रिय होता है। कहते हैं जिस घर में पारिजात की खुशबू महकती है वहां धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। इस पौधे को आप छत की उत्तर-पूर्व दिशा में रख सकते हैं।

जेड प्लांट या मनी ट्री (Jade Plant) 

हालांकि जेड प्लांट में कोई तेज खुशबू नहीं होती, लेकिन इसके गोल पत्ते घर की सकारात्मक ऊर्जा को तेजी से बढ़ाते हैं। वास्तु शास्त्र में तो इस पौधे को धन को खींचने वाला पौधा भी कहा जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Sade Sati: मीन राशि पर शनि साढ़ेसाती का शिखर चरण, लेकिन 2027 से इस राशि पर शुरू होगा महासंकट!