A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chhath Puja 2025: छठ महापर्व मनाया जाएगा इन शुभ योगों में, इन 3 राशि वालों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व मनाया जाएगा इन शुभ योगों में, इन 3 राशि वालों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा

Chhath Puja 2025: छठ का महापर्व 25 अक्टूबर से शुरू हो गया है। इस चार दिवसीय पावन पर्व के दौरान कुछ शुभ योग भी बने रहेंगे। इन योगों के बनने से किन राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है, आइए जानते हैं।

Chhath Puja 2025- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH छठ पूजा 2025

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व 25 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुका है। इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय किया जाता है और अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य के साथ यह 4 दिवसीय छठ पर्व समाप्त होता है। साल 2025 में छठ पर्व के दौरान कई शुभ योग बन रहे हैं। नहाय-खाय के दिन शोभन योग रहेगा वहीं इस दिन भद्रावास योग भी बना रहेगा और 26 अक्टूबर की सुबह तक रहेगा। वहीं 27 अक्टूबर के दिन सूकर्मा योग रहेगा जो 28 अक्टूबर की सुबह तक विद्यमान रहेगा। इसके अलावा खरना के दिन यानि 26 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। वहीं छठ पर्व के दौरान मंगल और सूर्य का आदित्य मंगल योग भी बना रहेगा। इन योगों से राशिचक्र की कुछ राशियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

सिंह राशि 

सूर्य आपकी ही राशि के स्वामी हैं और छठ पर्व के दौरान आप पर इनकी कृपा बनी रहेगी। आपकी ऊर्जा में वृद्धि होगी जिससे सामाजिक स्तर पर और कार्यक्षेत्र में आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। भाई-बहनों के सहयोग से आपके कुछ काम बन सकते हैं। रोजगार की तलाश में लगे लोगों को अच्छी सूचना मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ इस दौरान हो सकती है। कुछ लोगों को विदेश जाने का मौका मिलेगा। 

तुला राशि 

आपके लिए छठ का महापर्व नई संभावनाएं लेकर आएगा। इस दौरान बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। आपके स्वास्थ्य में भी बेहतर बदलाव देखने को मिल सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके भी आपको मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आप अच्छा समय बिताएंगे और माता-पिता का पूर्ण सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। समाज के कुछ गणमान्य लोगों से इस दौरान आपकी मुलाकात होने की भी संभावना है। 

मकर राशि 

सूर्य देव की कृपा से आपको भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं में आप सफल होंगे। आर्थिक रूप से भी अच्छे बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं। धनलाभ के आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे। जो लोग किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं उनको थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें-  

25 अक्टूबर को विनायक चतुर्थी के साथ ही छठ पर्व का शुभारंभ, कर लिए ये उपाय तो सभी दुख हो जाएंगे दूर

Chhath Puja Nahay khay vidhi: नहाय-खाय में क्या करते हैं? जानें छठ पूजा के पहले दिन की पूजा विधि और नियम