1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Chinese Horoscope 2026: आग के घोड़े का साल 3 राशियों के लिए रहेगा लकी, पैसा–प्रमोशन–प्रगति सब मिलेगा

Chinese Horoscope 2026: आग के घोड़े का साल 3 राशियों के लिए रहेगा लकी, पैसा–प्रमोशन–प्रगति सब मिलेगा

2026 का Fire Horse Year कई चीनी राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। जानिए किन जातकों को करियर, धन और प्रेम जीवन में बड़ी सफलता मिलेगी।

chinese horoscope - India TV Hindi
Image Source : PIXABAY/FREEPIK चीनी राशिफल 2026 की लकी राशियां

Chinese Horoscope 2026 Year Of Fire Horse: चीनी राशिफल 2026 के अनुसार नया साल लाल अग्नि घोड़े (Red Fire Horse) को समर्पित है। जिसे चीनी ज्योतिष में शक्ति, सफलता और तेजी का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष अनुसार ये साल उन्नति, समृद्धि और बड़े बदलावों का संकेत दे रहा है। इस साल आप अपने अंदर एक अलग ही जोश महसूस करेंगे। आपको धन लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। चलिए जानते हैं किन राशियों के लिए ये साल सबसे लकी साबित होगा।

टाइगर चीनी राशिफल 2026 (1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022)

चीनी राशिफल 2026 के अनुसार टाइगर राशि वालों के लिए ये साल बदलावों के संकेत दे रहा है। इस साल करियर में अच्छी ग्रोथ मिलेगी। आपकी हिम्मत और पक्के इरादे की लोग तारीफ करेंगे। लंबे समय के लिए निवेश करना लाभकारी साबित होगा। इस साल आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। नियमित एक्सरसाइज और समय-समय पर हेल्थ चेकअप करवाना आपको फिट रखेगा। कुल मिलाकर।

खरगोश चीनी राशिफल 2026 (वर्ष- 1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023)

खरगोश राशि वालों के लिए नया साल शानदार रहेगा। आपको करियर में ग्रोथ मिलेगी। रिश्तों में सामंजस्य बनाकर चलेंगे। जो अकेले हैं वो आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलना और नए लोगों से जुड़ना फायदेमंद साबित होगा। कुछ न कुछ नया सीखेंगे। इस साल अगर बजट बनाकर चलेंगे तो पूरे साल पैसों की दिक्कत नहीं होगी। अच्छी नींद और ध्यान जैसे काम आपको मजबूत बनाएंगे। 

घोड़ा चीनी राशिफल 2026 (1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026)

साल 2026 घोड़ा राशि वालों के करियर के लिहाज से शानदार रहेगा। खासतौर पर साल के बीच में कई नए मौके मिलेंगे। नेटवर्किंग के जरिए तरक्की के दरवाजे खुल सकते हैं। नए साल में लंबे समय की योजना बनाएं इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। 

चीनी राशिफल क्या है?

दुनिया भर में ज्योतिष की कई पद्धतियां प्रसिद्ध हैं, जिनमें से एक है चीनी ज्योतिष। भारतीय ज्योतिष में जैसे लोग अपनी राशि जन्म तारीख देखकर निकालते हैं, उसी तरह चीन में जन्म वर्ष के आधार पर राशि तय होती है। चीनी राशिफल केवल भविष्यफल ही नहीं बताता बल्कि व्यक्ति के स्वभाव, भाग्य, करियर, प्रेम, स्वास्थ्य और जीवन से जुड़ी कई अहम चीजों के बारे में भी बताता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

जानवरों के नाम पर क्यों रखी गईं चीनी राशियां? ड्रैगन को हराकर चूहे ने कैसे पाया पहला स्थान, दिलचस्प है कहानी