A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Daan Ke Niyam: दान करते समय रखें सावधानी! इन 5 चीजों का दान बढ़ा सकता है परेशानी

Daan Ke Niyam: दान करते समय रखें सावधानी! इन 5 चीजों का दान बढ़ा सकता है परेशानी

Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान को बेहद पुण्यकारी माना गया है, लेकिन गलत वस्तुओं का दान अशांति और परेशानियां बढ़ा सकता है। कुछ वस्तुएं ऐसी भी होती हैं जिनका दान करने से लाभ की जगह नुकसान भी हो सकता है। यहां जानिए किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

क्या दान नहीं करना चाहिए- India TV Hindi
Image Source : CANVA क्या दान नहीं करना चाहिए

Daan Ke Niyam: हिंदू धर्म में दान को अत्यंत पुण्यकारी और श्रेष्ठ कर्म माना गया है। मान्यता है कि दान करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और व्यक्ति के पापों का बोझ भी कम होता है। हालांकि, दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि हर वस्तु का दान शुभ नहीं माना जाता। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन चीजों का दान करने से बचना चाहिए, क्योंकि अनजाने में की गई गलतियां जीवन में बुरा असर डाल सकती हैं। जानिए कौन सी 5 चीजों का दान करने से बचना चाहिए।

दान का महत्व

दान केवल किसी वस्तु को देने का कार्य नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की अच्छी, भावना, करुणा और दूसरों के प्रति संवेदनशीलता भी दर्शाता है। शास्त्रों के अनुसार, सच्चे मन और सही तरीके से किया गया दान जीवन में सुख और शांति लाता है। लेकिन इन 5 चीजों का दान आपकी परेशानियों में बढ़ोतरी कर सकता है। 

1. तेज धार वाली चीजों का दान

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चाकू, छुरी, कैंची या सुई जैसी तेज धार वाली वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। इससे रिश्तों में कड़वाहट और घर में तनाव बढ़ सकता है।

2. पुराने और गंदे सामान का दान

जूते चप्पल या गंदे और फटे कपड़े दान करना अशुभ माना जाता है। दान हमेशा साफ और उपयोग करने योग्य वस्तुओं का ही करना चाहिए।

3. स्टील के बर्तनों का दान

ऐसी मान्यता है कि स्टील के बर्तन दान करने से आर्थिक स्थिति और व्यापार पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए इससे बचना बेहतर माना गया है।

4. बासी भोजन का दान

कभी भी बासी या खराब भोजन दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना पुण्य नहीं माना जाता। हमेशा ताजा और शुद्ध भोजन ही दान करें।

5. दूध-दही और नमक का दान

दूध और दही का दान मानसिक अस्थिरता से जोड़ा जाता है। वहीं नमक का दान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है, इसलिए इनका दान करने से बचना चाहिए।

क्या दान करना होता है शुभ?

अन्न और जल का दान सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा नए कपड़े, धन, किताबें और जरूरतमंदों के लिए उपयोगी वस्तुएं दान करने से सकारात्मक फल प्राप्त होते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:  विवाह में हो रही है देरी? जान लें क्या हो सकते हैं इसके ज्योतिषीय कारण