1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Dasha Mata Muhurat 2026: दशा माता पूजा का मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, जानिए पूजा की विधि क्या है

Dasha Mata Muhurat 2026: दशा माता पूजा का मुहूर्त कब से कब तक रहेगा, जानिए पूजा की विधि क्या है

Dasha Mata Vrat 2026: दशा माता व्रत चैत्र कृष्ण पक्ष की दशमी तारीख को रखा जाता है। कहते हैं इस व्रत को रखने से घर की दशा सुधरती है और परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। जानिए इस साल दशा माता व्रत कब रखा जाएगा और इसकी पूजा विधि क्या रहेगी।

dasha mata vrat- India TV Hindi
Image Source : CANVA दशा माता व्रत

Dasha Mata Vrat 2026 Date, Time, Puja Vidhi And Mahatva: दशा माता का व्रत मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस व्रत को करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर हो जाती हैं और परिवार में सुख-शांति का माहौल रहता है। कहते हैं ये व्रत परिवार की दशा सही करता है। इस दिन महिलाएं अपने गले में 10 गांठों वाला धागा धारण करती हैं। कहते हैं ऐसा करने से जीवन में आ रहे रोग-कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए अब जानते हैं दशा माता व्रत की डेट, मुहूर्त और पूजा विधि।

दशा माता व्रत 2026 डेट और मुहूर्त (Dasha Mata Vrat 2026 Date And Time)

दशा माता का व्रत इस साल 13 मार्च 2026 को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:53 बजे से 11:19 बजे बजे तक रहेगा। वहीं दोपहर की पूजा का शुभ मुहूर्त 12:47 बजे से 02:16 बजे तक रहेगा।

दशा माता पूजा विधि (Dasha Mata Puja Vidhi)

  • इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद व्रत का संकल्प लें।
  • इसके बाद कच्चे सूत का 10 तार वाला डोरा हल्दी में रंग लें और उसमें 10 गांठें लगाएं। यह डोरा दशा माता का प्रतीक माना जाता है।
  • इसके बाद व्रती पीपल के वृक्ष की विधि विधान पूजा करें और उस पर 10 बार कच्चा सूत लपेटते हुए उसकी परिक्रमा करें।
  • फिर तैयार किए गए कच्चे सूत के डोरे को गले में धारण कर लें।
  • इसके बाद दशा माता की कथा सुनें।
  • कई महिलाएं दशा माता की पूजा पीपल के पेड़ की छांव में करती हैं।
  • इस पूजा के बाद महिलाएं अपने घर में हल्दी कुमकुम के छापे भी लगाती हैं।
  • व्रती इस दिन एक ही समय बिना नमक वाला भोजन करती हैं।

दशा माता पूजा सामग्री (Dasha Mata Puja Samagri)

कच्चा सूत, कुमकुम, हल्दी और मेहंदी, अक्षत, धूप, दीप, नैवेद्य, पीपल का पत्ता और सूत।

दशा माता व्रत के लाभ (Dasha Mata Vrat Ke Fayde)

कहते हैं दशा माता का व्रत करने से घर की खराब दशा सुधर जाती है। जिन घरों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होती है उनके लिए ये व्रत बेहद फायदेमंद माना जाता है। इस व्रत के प्रभाव से घर में धन का आगमन होने लगता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Ki Sade Sati: क्या आप पर शनि साढ़े साती चल रही है? अगर हां, तो जानें कौन सा चरण चल रहा है