Dhanteras 2025 Shopping, Gold-Silver Buying Muhurat LIVE: धनतेरस पर खरीदारी का मुहूर्त इतने बजे तक रहेगा, जानिए क्या खरीदना इस दिन है शुभ
Dhanteras 2025 Shopping, Gold-Silver Buying Muhurat LIVE: धनतेरस का त्योहार इस साल 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि 18 अक्टूबर की दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से 19 अक्टूबर 2025 की दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। जानिए धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

Dhanteras 2025 Shopping, Gold-Silver Buying Muhurat LIVE: धनतेरस के दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, नमक, लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा समेत कई चीजें खरीदी जाती है। लेकिन इस खरीदारी का लाभ तभी मिलता है जब ये चीजें शुभ मुहूर्त में खरीदी जाएं। अब साल ये आता है कि इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। तो आपको बता दें इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर 2025 को है और इस दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर पूरी रात तक रहेगा।
धनतेरस 2025 खरीदारी शुभ मुहूर्त (Dhanteras 2025 Shopping Muhurat)
धनतेरस की खरीदारी का शुभ मुहूर्त 18 अक्टूबर 2025 की दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू हो रहा है। चलिए जानते हैं खरीदारी के सबसे शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं...
- अभिजीत मुहूर्त - 11:43 AM से 12:28 PM
- लाभ (उन्नति) - 01:32 PM से 02:57 PM
- अमृत (सर्वोत्तम) - 02:57 PM से 04:23 PM
- लाभ (उन्नति) - 05:48 PM से 07:23 PM
- शुभ (उत्तम) - 08:57 PM से 10:32 PM
- अमृत (सर्वोत्तम) - 10:32 PM से 12:06 AM, अक्टूबर 19
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2025 (Dhanteras Puja Muhurat 2025)
धनतेरस पूजा का मुहूर्त 18 अक्टूबर 2025 की शाम 07:16 से रात 08:20 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 05:48 से रात 08:20 तक और वृषभ काल शाम 07:16 से रात 09:11 बजे तक रहेगा
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त 2025 (Dhanteras 2025 Gold-Silver Buying Muhurat)
धनतेरस पर सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 18 मिनट से शुरू हो रहा है और आप रात तक इसकी खरीदारी कर सकते हैं।
Live updates : Dhanteras 2025 Subh Muhurat for Shopping
-
October 18, 2025 8:15 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस के दिन जलाए गए दीपकों का क्या करें?
धनतेरस पर जिन दीपक को आपने जलाया है उनका इस्तेमाल आप दीपावली के दिन भी कर सकते हैं। दीपावली के बाद इन दीपकों को आप किसी मंदिर में भेंट कर सकते हैं, या फिर अगले साल के लिए इन्हें संभालकर रख सकते हैं।
-
October 18, 2025 7:38 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस के अगले दिन भी खरीदारी कर सकते हैं क्या?
साल 2025 में त्रयोदशी तिथि 19 अक्टूबर की दोपहर लगभग 2 बजे तक रहेगी। इसलिए आप इस समय तक भी खरीदारी कर सकते हैं।
-
October 18, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
यम दीपक जलाते समय रखें इस बात का ख्याल
धनतेरस के दिन दीपक घर से बाहर दक्षिण दिशा में आपको जलाना चाहिए और दीपक जलाने के बाद वापस पीछे मुड़कर नहीें देखना चाहिए।
-
October 18, 2025 7:06 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
यम दीया किस तरफ रखना है?
धनतेरस के दिन यम का दीपक जलाया जाता है। इस दिन आपको दक्षिण दिशा में यम दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है।
-
October 18, 2025 6:37 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर पुराने झाडू का क्या करें?
धनतेरस के दिन अगर आप नया झाडू लाए हैं तो पुराने झाडू को इसी दिन न फेंकें। पुराने झाडू को किसी अन्य जगह पर आपको रख देना चाहिए। दिवाली खत्म होने के बाद आपको इसे फेंकना चाहिए।
-
October 18, 2025 6:19 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस के दिन खरीदारी क्या रात भर कर सकते हैं?
साल 2025 में त्रयोदशी तिथि पूरी रात भर रहेगी, त्रयोदशी तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 57 मिनट पर होगा। इसलिए धनतेरस की खरीदारी आप पूरी रात भर कर सकते हैं। साथ ही अगले दिन दोपहर 2 बजे तक भी खरीदारी की जा सकती है।
-
October 18, 2025 5:51 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं?
धनतेरस के दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे फ्रिज, वॉशिंग मशीन, टीवी खरीदना भी शुभ माना जाता है। इन चीजों को धनतेरस पर खरीदने से घर में बरकत आती है।
-
October 18, 2025 5:24 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर पीतल का सामान क्यों खरीदना चाहिए?
पीतल का सामान खरीदने से मंगल और सूर्य की स्थिति सुधरती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको पीतल के बर्तन खरीदने से प्राप्त होता है।
-
October 18, 2025 4:50 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर नमक और चीनी का दान क्यों नहीं करते?
नमक और चीनी को आर्थिक स्थिरता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस के दिन इन चीजों को दान करने से आपको बचना चाहिए, नहीं तो जीवन में आर्थिक समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
-
October 18, 2025 4:35 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस के दिन खरीदकर दिवाली पूजा में शामिल करें ये चीजें, सौभाग्य की होगी प्राप्ति
धनतेरस के दिन नीचे दी गई चीजों को खरीदकर अगर आप दिवाली की पूजा में शामिल करते हैं तो सौभाग्य और धन की प्राप्ति आपको होती है।
लक्ष्मी-गणेश जी की मूर्ति
गोमती चक्र
नारियल
झाडू
धनिया
चांदी -
October 18, 2025 4:06 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर खरीदे गए झाडू से क्या सफाई कर सकते हैं?
धनतेरस पर खरीदे गए झाडू से आप सफाई कर सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि धनतेरस के दिन इस झाडू को पूजा स्थल के पास रखें और अगले दिन से इसका इस्तेमाल करना शुरू करें।
-
October 18, 2025 3:34 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस के दिन नमक खरीदने से क्या होता है?
धनतेरस के दिन नमक खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही घर में सकारात्मकता आती है। नमक को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है इसलिए धनतेरस के दिन नमक खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
-
October 18, 2025 2:54 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पूजा का मुहूर्त शहर अनुसार (Dhanteras Puja Time City Wise)
- पुणे 07:46 पी एम से 08:38 पी एम
- नई दिल्ली 07:16 पी एम से 08:20 पी एम
- बेंगलूरु 07:39 पी एम से 08:25 पी एम
- अहमदाबाद 07:44 पी एम से 08:41 पी एम
- नोएडा 07:15 पी एम से 08:19 पी एम
- चेन्नई 07:28 पी एम से 08:15 पी एम
- जयपुर 07:24 पी एम से 08:26 पी एम
- हैदराबाद 07:29 पी एम से 08:20 पी एम
-
October 18, 2025 2:16 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Dhanteras 2025 Muhurat: धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदने का मुहूर्त
धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा खरीदने का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है और आप शाम 8 बजे तक प्रतिमा खरीद सकते हैं।
-
October 18, 2025 1:17 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
छोटी दिवाली कब है?
छोटी दिवाली इस साल 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी और बड़ी दिवाली इसके अगले दिन यानी 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। छोटी दिवाली पर हनुमान जी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
-
October 18, 2025 12:27 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर यम का दीपक कब निकाला जाएगा
18 अक्टूबर 2025 को यम दीपक जलाने का समय शाम 05:48 से 07:04 बजे तक रहेगा।
-
October 18, 2025 12:05 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Dhanteras Shopping 2025 Live: धनतेरस पर धनिया कब खरीदें?
धनतेरस पर धनिया किसी भी समय खरीद सकते हैं। लेकिन इस दिन धनिया जरूर खरीदें।
-
October 18, 2025 11:28 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर निगेटिविटी दूर करने के उपाय
अगर आप अपने जीवन से निगेटिविटी दूर करना चाहते है तो आज आप यमदेवता के लिये जलाये जाने वाले दीपक में एक चुटकी काले तिल डालकर जलाएं। इससे आपके आस-पास की सारी निगेटिविटी दूर होगी और आपके जीवन में
सुख-समृद्धि बनी रहेगी। -
October 18, 2025 10:09 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ माना जाता है?
इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू, धातु के सिक्के, धन्वंतरि प्रतिमा, दीपक और झाड़ू खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
-
October 18, 2025 9:53 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर घर जरूर लाएं ये चीज
अगर आप मां लक्ष्मी की कृपा से अपनी धन की तिजोरियां भरी रखना चाहते हैं तो आज धनतेरस के दिन लक्ष्मी यंत्र घर लाइये और उसे घर में उचित स्थान पर रख दीजिये। अब इसका उपयोग दिवाली के दिन करना है। दिवाली के दिन शाम
को लक्ष्मी पूजा के समय इस यंत्र को रखिये और उचित विधि से इसकी पूजा कीजिये। साथ ही लक्ष्मी जी के मंत्र का जप कीजिये। मंत्र है–ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः -
October 18, 2025 9:02 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस क्यों मनाया जाता है?
धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धनतेरस का दिन धन्वन्तरि त्रयोदशी या धन्वन्तरि जयन्ती, जो कि आयुर्वेद के देवता का जन्म दिवस है, के रूप में भी मनाया जाता है।
-
October 18, 2025 8:29 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस खरीदारी मुहूर्त 2025
- 07:46 पी एम से 08:38 पी एम - पुणे
- 07:16 पी एम से 08:20 पी एम - नई दिल्ली
- 07:28 पी एम से 08:15 पी एम - चेन्नई
- 07:24 पी एम से 08:26 पी एम - जयपुर
- 07:29 पी एम से 08:20 पी एम - हैदराबाद
- 07:17 पी एम से 08:20 पी एम - गुरुग्राम
- 07:14 पी एम से 08:20 पी एम - चण्डीगढ़
- 06:41 पी एम से 07:38 पी एम - कोलकाता
- 07:49 पी एम से 08:41 पी एम - मुम्बई
- 07:39 पी एम से 08:25 पी एम - बेंगलूरु
- 07:44 पी एम से 08:41 पी एम - अहमदाबाद
- 07:15 पी एम से 08:19 पी एम - नोएडा
-
October 18, 2025 7:50 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Dhanteras Par Kya-Kya Kharide: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें ये सामान
- सोने-चांदी
- बर्तन
- धनिया के बीज
- झाड़ू
- गोमती चक्र व शंख
- दीपक व पूजा सामग्री
- इलेक्ट्रॉनिक व कीमती सामान
-
October 18, 2025 7:26 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Kya Aaj Dhanteras Hai: क्या आज धनतेरस है
जी हां, आज यानी 18 अक्टूबर 2025 को ही धनतेरस का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व माना जाता है। आप दोपहर 12 बजे के बाद से खरीदारी का काम कर सकते हैं।
-
October 18, 2025 6:35 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर नमक के उपाय
धनतेरस के दिन आपको घर के मुख्य द्वार पर नमक मिश्रित पानी का छिड़काव करना चाहिए। वास्तु शास्त्र की मानें तो इस उपाय को करने से घर की दरिद्रता दूर होती है। यह आसान सा उपाय आपके जीवन में आर्थिक संपन्नता लेकर आता है। साथ ही घर के लोगों के बीच संतुलन बना रहता है।
-
October 17, 2025 11:45 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर 13 दीपक जलाना क्यों होता है?
धनतेरस का पर्व त्रयोदशी तिथि को माना जाता है यानि 13 तारीख को इसलिए इस दिन घर में 13 दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। ये 13 दीपक आप घर के अलग-अलग कोनों में जला सकते हैं।
-
October 17, 2025 11:15 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
18 अक्टूबर को त्रयोदशी तिथि कितने बजे से शुरू होगी
धनतेरस के दिन त्रयोदशी तिथि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो जाएगी। वहीं त्रयोदशी तिथि का अंत 19 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 58 मिनट पर होगा।
-
October 17, 2025 10:55 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
क्या इस धनतेरस पर वाहन खरीद सकते हैं?
साल 2025 में धनतेरस का त्योहार शनिवार के दिन है, इसलिए कई लोगों के मन में ये सवाल है कि इस दिन वाहन खरीद सकते हैं? यूं तो धनतेरस के दिन शनिवार है और शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता, लेकिन इस धनतेरस पर आप वाहन खरीद सकते हैं। संभव हो तो इस दिन वाहन खरीदकर उसे घर अगले दिन लाएं।
-
October 17, 2025 10:28 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति लाएं घर
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की नई मूर्ति घर लाना बेहद शुभ माना जाता है। लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति धनतेरस के दिन घर लाने से और दीपावली के दिन इस मूर्ति की पूजा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
-
October 17, 2025 9:40 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस के दिन किस रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
धनतेरस के दिन पीले, हरे और लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन काले रंग के कपड़े पहना वर्जित माना जाता है।
-
October 17, 2025 9:14 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर खरीदेंगे सोना-चांदी तो ये ग्रह होंगे मजबूत
धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत आती है। इसके साथ ही कुंडली के कुछ ग्रह भी इन चीजों की खरीदारी से मजबूत होते हैं। ज्योतिष के अनुसार सोना खरीदने से जहां गुरु और सूर्य की स्थिति सुधरती है वहीं चांदी खरीदने से चंद्रमा और शुक्र शुभ फल देने लगते हैं।
-
October 17, 2025 8:36 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर झाडू क्यों खरीदते हैं ?
झाडू का संबंध माता लक्ष्मी से माना जाता है। ऐसे में अगर आप धनतेरस के दिन झाडू खरीदते हैं तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है। इसलिए ज्यादातर लोग इस दिन झाडू खरीदकर घर लाते हैं।
-
October 17, 2025 7:50 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर धनिया क्यों खरीदते हैं?
धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि धनिया को समृद्धि, उत्पादन और वृद्धि का प्रतीक माना गया है। साथ ही माता लक्ष्मी को भी धनिया अतिप्रिय है इसीलिए धनतेरस के दिन धनिया खरीदा जाता है।
-
October 17, 2025 7:03 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर अभिजीत मुहूर्त कब से कब तक रहेगा
अभिजीत मुहूर्त को बेहद शुभ समय माना जाता है। धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।
-
October 17, 2025 6:04 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धन प्राप्ति के लिए धनतेरस पर करें कुबरे देव के इस मंत्र का जप
मंत्र- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
-
October 17, 2025 5:35 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
लक्ष्मी यंत्र खरीदने के लाभ
धनतेरस के दिन अगर आप लक्ष्मी यंत्र खरीदें और इसे सिद्ध करके घर के पूजा स्थल या तिजोरी में रखें तो मां लक्ष्मी की कृपा आपको प्राप्त होती है। लक्ष्मी यंत्र के प्रभाव से आपको करियर, कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी संपन्न आप होते हैं।
-
October 17, 2025 5:00 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस के दिन इस बार इन चीजों को खरीदने से बचें
धनतेरस का त्योहार साल 2025 में शनिवार के दिन है। इसलिए इस दिन कुछ चीजों को खरीदने से आपको बचना चाहिए। इस दिन आपको चमड़े का सामान नहीं खरीदना चाहिए, सरसों का तेल खरीदने से भी बचें, इस दिन कोई बर्तन खरीद रहे हैं तो उसमें अन्न या धन डालकर ही घर लाएं। इसके साथ ही धनतेरस के दिन इस बार आपको काले रंग की चीजों की खरीदारी करने से भी बचना चाहिए।
-
October 17, 2025 4:33 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर इन दिशाओं में जरूर जलाएं दीपक
धनतेरस के पावन पर्व के दिन आपको घर के मंदिर के साथ ही घर की उत्तर-पूर्व दिशा और दक्षिण दिशा में भी दीपक अवश्य जलाना चाहिए। इन दिशाओं में दीपक जलाने से शुभ फल आपको प्राप्त होते हैं।
-
October 17, 2025 4:08 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
धनतेरस पर किन देवी-देवताओं की पूजा करना शुभ
धनतेरस के दिन माता लक्ष्मी के साथ ही भगवान धन्वंतरि और कुबेर देव की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। इन देवी-देवताओं की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
-
October 17, 2025 2:47 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर दीपक जलाने का मंत्र (Diya Jalane Ka Mantra)
ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥
-
October 17, 2025 2:11 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर 13 दिए जलाने का महत्व (Dhanteras Par 13 Diya Jalane Ka Mahatva)
कहते हैं धनतेरस के दिन 13 दिए जलाने से घर में सुख-शांति आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इन 13 दीपक में से पहला दीया यम देवता के लिए तो दूसरा दीया माता लक्ष्मी के लिए जलाया जाता है। इसी प्रकार दो दीये घर के मेन गेट पर रखे जाते हैं। एक दीया तुलसी माता के पास रखा जाता है। इसके बाद एक दीया ब्रह्म स्थान यानि घर के बीचों बीच रखते हैं और बाकी दिये को घर के विभिन्न कोने में रखा जाता है।
-
October 17, 2025 1:55 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर कितने दिए जलाएं?
धनतेरस पर 13 दिए जलाने चाहिए। इनमें से एक दीया यम के नाम का जरूर जलाना चाहिए।
-
October 17, 2025 1:33 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना चाहिए?
- दिवाली पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा
- दिवाली पूजा का प्रसाद (खील, बताशे और खिलौने)
- नमक
- बर्तन (पीतल, चांदी, तांबे या स्टील के)
- झाड़ू (फूल और सीख झाड़ू दोनों)
- सूखा धनिया (जरूरत के हिसाब से)
- दीपक
- गोमती चक्र और कौड़ियां
- सोने-चांदी के आभूषण
-
October 17, 2025 1:16 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Dhanteras 2025 LIVE: धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त - 11:43 AM से 12:28 PM
- लाभ (उन्नति) - 01:32 PM से 02:57 PM
- अमृत (सर्वोत्तम) - 02:57 PM से 04:23 PM
- लाभ (उन्नति) - 05:48 PM से 07:23 PM
- शुभ (उत्तम) - 08:57 PM से 10:32 PM
-
October 17, 2025 1:04 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Dhanteras 2025: धनतेरस पर बर्तन खरीदने का मुहूर्त
- अभिजीत मुहूर्त - 11:43 AM से 12:28 PM
- लाभ (उन्नति) - 01:32 PM से 02:57 PM
- अमृत (सर्वोत्तम) - 02:57 PM से 04:23 PM
- लाभ (उन्नति) - 05:48 PM से 07:23 PM
- शुभ (उत्तम) - 08:57 PM से 10:32 PM
- अमृत (सर्वोत्तम) - 10:32 PM से 12:06 AM, अक्टूबर 19