1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Dream Meaning: धन हानि का संकेत देते हैं 5 सपने, आपको भी दिखें तो जरूर कर लें ये उपाय

Dream Meaning: धन हानि का संकेत देते हैं 5 सपने, आपको भी दिखें तो जरूर कर लें ये उपाय

Dream Meaning: स्वप्न शास्त्र में कुछ सपनों को धन हानि का संकेत देने वाला माना गया है। ये सपने कौन-कौन से हैं और इन सपनों को देखने के बाद क्या उपाय आपको करने चाहिए जिससे धन हानि न हो, इसके बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Dream Meaning- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV धन हानि से जुड़े सपने

Dream Meaning: स्वप्नशास्त्र की मानें तो हर सपना हमें कुछ न कुछ संकेत देता है। सपनों के अर्थ को जानकर हम अच्छे बदलाव भी जीवन में ला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको स्वप्नशास्त्र की मदद से बताएंगे कि कौन से सपने धन हानि का संकेत होते हैं और इन सपनों को देखने के बाद क्या उपाय आपको करने चाहिए, जिसेस आप धन हानि से बच सकें। 

चोरी होते हुए देखना 

अगर आप सपने में किसी को आपका धन लूटते हुए देखते हैं तो समझ लीजिए कि असल जीवन में भी आपको धन हानि हो सकती है। यह सपना आपके संचित धन पर बुरा असर डालने वाला भी माना जाता है। 

पैसे बिखरे हुए देखना 

सपने में अगर आप नोट या फिर सिक्कों को बिखरना हुआ पाते हैं तो यह सपना भी शुभ नहीं माना जाता है। इस सपने का अर्थ होता है कि आपको धन हानि हो सकती है। 

खाली पर्स देखना 

अगर आप सपने में खाली पर्स या बटुआ देखते हैं तो इसका अर्थ है कि अचानक से धन हानि आपको हो सकती है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार यह सपना धन के फंसने का भी संकेत होता है। 

बंजर भूमि देखना 

सपने में बंजर भूमि का दिखना भी अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना उन लोगों के लिए धन हानि का संकेत हो सकता है जो अपना व्यवसाय करते हैं या फिर पैसों को निवेश करते हैं। 

सूखे या कटे हुए पेड़ देखना 

अगर आप सपने में सूखे हुए या कटे हुए पेड़ देखते हैं तो यह सपना आपकी आमदनी पर बुरा असर डालने वाला माना जाता है। ऐसा सपना आने के बाद करियर के क्षेत्र में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। 

उपाय 

अगर आपको ऊपर बताए गए सपनों में से कोई भी दिखे तो नीचे दिए गए उपायों में से किसी भी एक को आपको करना चाहिए। 

  • सुबह उठकर गाय को रोटी या फिर हरा चारा खिलाएं। 
  • श्री सूक्त का पाठ करने से भी धन हानि से आप बच सकते हैं। 
  • धन की तिजोरी में दो लौंग रखें। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Vish Yog: मीन राशि में 9 जून को बनेगा विष योग, 3 राशियां सेहत और आर्थिक पक्ष को लेकर रहें सतर्क