1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 22 जुलाई को बुध-मंगल बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, जानें किन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और मिलेगा तगड़ा धन लाभ

22 जुलाई को बुध-मंगल बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग, जानें किन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन और मिलेगा तगड़ा धन लाभ

पंचांग अनुसार 22 जुलाई 2026 को द्विद्वादश दृष्टि योग बनने जा रहा है। यह योग बुध और मंगल के एक-दूसरे से 30 डिग्री की दूरी पर स्थित रहने से बनेगा। जानिए इस योग से किन 4 राशियों के अच्छे दिन शुरू हो जायेंगे।

dwidwadash Drishti Yog- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुध-मंगल बनाएंगे द्विद्वादश दृष्टि योग

धर्म-ज्योतिष अनुसार ग्रहों की चाल से कई प्रकार के शुभ-अशुभ योग बनते हैं, जिनमें से एक है द्विद्वादश दृष्टि योग। यह योग आमतौर पर फलदायी माना जाता है। इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी के आसार रहते हैं। 22 जुलाई को बुद्धि के कारक बुध और साहस के प्रतीक मंगल के विशेष संयोजन से इस शुभ योग का निर्माण होने जा रहा है। ज्योतिष अनुसार ये योग 4 राशियों के लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा और करियर में अपार सफलता दिलाएगा। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं, जिनकी किस्मत इस योग से चमकने वाली है।

वृषभ राशि: आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वृषभ राशि वालों के लिए द्विद्वादश दृष्टि योग बेहद शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। हर काम में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे।कार्यस्थल पर बॉस आपके काम की खूब सराहना करेंगे। कई माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार रहेंगे। बिजनेस में भी बंपर लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि: कमाई में बढ़ोतरी होगी

मिथुन राशि वालों की कमाई में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। इस दौरान आप पैसों की बचत करने में सफल रहेंगे। साझेदारी के कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान लिए गए फैसले सफल साबित होंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। निवेश से अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। 

सिंह राशि: मनचाही नौकरी मिल सकती है

सिंह राशि वालों के लिए यह योग शुभ साबित होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आपके सपने पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाएगी। मनचाही नौकरी मिल सकती है। बिजनेस में आपका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। अचानक से धन-धान्य में वृद्धि के आसार दिखाई दे रहे हैं।

मीन राशि: आपके अटके काम पूरे होंगे

बिजनेस में तरक्की के प्रबल योग बन रहे हैं। इस दौरान अटके हुए काम पूरे होंगे। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नया काम शुरू कर सकते हैं। अनेक माध्यमों से धन की प्राप्ति के आसार हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस में बंपर मुनाफा हो सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

20 जुलाई को सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, जानें किन 4 राशियों को बिजनेस में मिलेगा तगड़ा लाभ