1. Hindi News
  2. धर्म
  3. शादीशुदा हैं देश के ये प्रसिद्ध कथावाचक, जानिए क्या करती हैं इनकी पत्नियां

शादीशुदा हैं देश के ये प्रसिद्ध कथावाचक, जानिए क्या करती हैं इनकी पत्नियां

Married Katha Vachak: प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी से पहले अनिरुद्धाचार्य जी, पुंडरीक महाराज जी और देवकीनंदन ठाकुर जी भी विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं इनकी पत्नियां क्या करती हैं।

katha vachak- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM देश के प्रसिद्ध कथावाचकों की पत्नियां क्या करती हैं?

Famous Married Katha Vachak wife: हाल ही में देश के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय जी ने हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा से शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद से ही अन्य कथावाचकों के वैवाहिक जीवन के बारे में भी सर्च शुरू हो गई है। चलिए जानते हैं भारत के कौन-कौन से प्रसिद्ध कथावाचक पहले ही शादी के बंधन में बंध चुके हैं और इनकी पत्नियां क्या करती हैं। 

इंद्रेश उपाध्याय जी की पत्नी क्या करती हैं?

Image Source : instagramइंद्रेश उपाध्याय जी और उनकी पत्नी शिप्रा शर्मा

हाल ही में 5 दिसंबर 2025 को इंद्रेश उपाध्याय जी ने हरियाणा की रहने वाली शिप्रा शर्मा से शादी कर ली है। उनकी पत्नी भगवान कृष्ण की बड़ी भक्त हैं। 

पुंडरीक महाराज की पत्नी क्या करती हैं?

Image Source : instagramपुंडरीक महाराज अपनी पत्नी के साथ

प्रसिद्ध कथावाचक पुंडरीक महाराज जी की पत्‍नी रेणुका गोस्‍वामी हैं जो निमाई पाठशाला की संस्थापक हैं। जहां वे हजारों बच्‍चों को गीता और भागवत का ज्ञान देती हैं। उन्हें लोग प्यार से 'मैया' कहकर बुलाते हैं। वे आध्यात्मिक कार्यों में काफी सक्रिय रहती हैं और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार में जुटी रहती हैं। रेणुका गोस्‍वामी जी राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। उन्होंने ऑक्सफोर्ड से बिजनेस मैनेजमेंट में मास्टर डिग्री भी हासिल की है। सोशल मीडिया पर उनकी मोटिवेशनल और अध्यात्मिक चर्चाओं से जुड़ी वीडियो काफी ज्यादा वायरल होती हैं।

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज की पत्नी क्या करती हैं?

Image Source : instagramअनिरुद्धाचार्य महाराज और उनकी पत्नी

अनिरुद्धाचार्य जी महाराज अपनी सरल कथा शैली के लिए जाने जाते हैं और वे युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी पत्नी का नाम आरती तिवारी है। महाराज जी धार्मिक अनुष्ठानों में अक्सर अपनी पत्नी के साथ ही शामिल होते हैं। महाराज जी की पत्नी भजन गायिका भी हैं। वह अपने भजन के वीड‍ियो अक्सर सोशल मीड‍िया पर शेयर करती रहती हैं।

देवकीनंदन ठाकुर जी की पत्नी क्या करती हैं?

Image Source : instagramदेवकीनंदन ठाकुर जी महाराज और उनकी पत्नी

देवकीनंदन ठाकुर महाराज जी की पत्नी का नाम अन्दामता देवी है। वे अपने पति को धार्मिक कार्यों में काफी सहयोग करती हैं। उनके निजी या पेशेवर जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है।

यह भी पढ़ें:

सूर्य का साल 2026: इन 4 बर्थ डेट वालों का गोल्डन ईयर, कमाएंगे बेशुमार पैसा

बोल्ड और बिंदास! इस मूलांक की लड़कियां बनती हैं सबकी फेवरेट, तान्या मित्तल हैं इसकी जीती-जागती