1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Gajkesari Yog 2026: शक्तिशाली गजकेसरी योग में शुरू होगा नया साल 2026, 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, होगी तगड़ी कमाई!

Gajkesari Yog 2026: शक्तिशाली गजकेसरी योग में शुरू होगा नया साल 2026, 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, होगी तगड़ी कमाई!

Gajkesari Yog 2026: नए साल में गुरु और चंद्र की युति से गजकेसरी योग बनने जा रहा है। ये योग तीन राशियों की किस्मत चमका देगा। धन-धान्य का अंबार लग जाएगा। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

gajkesri yog- India TV Hindi
Image Source : CANVA साल 2026 की शुरुआत में बन रहा है गजकेसरी योग

Gajkesari Yog 2026: नया साल शुरू होने में अब ज्यादा समय बाकी नहीं बचा है। ऐसे में न्यू ईयर 2026 को लेकर लोगों की उत्सुकता काफी बढ़ती जा रही है। हर कोई जानना चाहता है कि उनके लिए ये साल कैसा रहेगा। क्या इस साल तरक्की मिलेगी या परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। तो आपको बता दें तीन राशियों के लिए नए साल की शुरुआत काफी अच्छी होने वाली है। साल की शुरुआत में बनने वाला गजकेसरी योग इन राशियों की किस्मत चमका देगा। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए नए साल की शुरुआत बेहद शानदार रहेगी। 2026 में मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहेंगी। आर्थिक मोर्चे पर आप मजबूत होंगे। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस वाले भी अच्छी मुनाफा कमाएंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए गजकेसरी योग काफी लाभकारी साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति होगी। बिजनेस में तगड़ा मुनाफा होगा। ऑफिस में आपके कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए काफी शानदार होने वाला है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए भी नया साल शानदार होने वाला है। साल की शुरुआत में बनने वाला गजकेसरी योग आपके भाग्य को मजबूत करेगा। धन-वैभव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं। बिजनेस में भी अच्छा लाभ कमाने में सफल रहेंगे। पुराने किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। अटका हुए काम साल की शुरुआत में पूरे होंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

2026 में ये 3 राशियां कमाएंगी सबसे ज्यादा पैसा, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ