1. Hindi News
  2. धर्म
  3. डेढ़ दिन से लेकर 11वें दिन तक... कब-कब कर सकते हैं गणेश विसर्जन? जानें सही डेट्स और मुहूर्त

डेढ़ दिन से लेकर 11वें दिन तक... कब-कब कर सकते हैं गणेश विसर्जन? जानें सही डेट्स और मुहूर्त

गणेश चतुर्थी पर घर लाई बप्पा की प्रतिमा का विधि विधान विसर्जन किया जाता है, जिसे गणेश विसर्जन के नाम से जाना जाता है। जानिए इस साल गणपति विसर्जन का शुभ दिन और शुभ मुहूर्त क्या-क्या रहने वाला है।

ganesh visarjan 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गणेश विसर्जन 2026

पंचांग अनुसार गणेशोत्सव के दौरान गणपति बाप्पा की स्थापना के बाद भक्त अपनी सुविधा अनुसार डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन या 11वें दिन बप्पा की प्रतिमा को विसर्जित कर सकते हैं। शास्त्रानुसार गणेश विसर्जन के लिए विषम दिनों (1.5, 3, 5, 7, 11) को शुभ माना जाता है। मंदिरों और पंडालों में गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन आमतौर पर अनंत चतुर्दशी के दिन किया जाता है। वहीं जो लोग अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्ति को स्थापित करते हैं, वे अमूमन गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी से पहले ही कर देते हैं। चलिए अब आपको बताते हैं कि इस साल आप गणेश विसर्जन कब-कब कर सकते हैं।

गणेश विसर्जन 2026 डेट्स

  • 14 सितंबर
  • 15 सितंबर
  • 16 सितंबर
  • 18 सितंबर
  • 20 सितंबर
  • 25 सितंबर

गणेश विसर्जन मुहूर्त 2026

आप अपनी सुविधानुसार किसी भी दिन गणपति विसर्जन कर सकते हैं। नीचे हम आपको तारीख के हिसाब से गणपति विसर्जन के शुभ मुहूर्तों के बारे में बताने जा रहे हैं:

गणेश विसर्जन मुहूर्त 14 सितंबर 2026

  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 01:49 PM से 06:28 PM
  • सायाह्न मुहूर्त (चर) - 06:28 PM से 07:55 PM
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 10:49 PM से 12:17 AM, सितम्बर 15
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 01:44 AM से 06:06 AM, सितम्बर 15

गणेश विसर्जन मुहूर्त 15 सितंबर 2026

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 12:16 PM से 01:49 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 03:21 PM से 04:54 PM
  • सायाह्न मुहूर्त (लाभ) - 07:54 PM से 09:21 PM
  • रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 10:49 PM से 03:11 AM, सितम्बर 16

गणेश विसर्जन मुहूर्त 16 सितंबर 2026

  • प्रातः मुहूर्त (शुभ) - 10:43 AM से 12:16 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ) - 03:20 PM से 06:25 PM
  • सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 07:53 PM से 12:16 AM, सितम्बर 17
  • उषाकाल मुहूर्त (लाभ) - 03:11 AM से 04:39 AM, सितम्बर 17
  • प्रातः मुहूर्त (लाभ, अमृत) - 06:06 AM से 09:11 AM

गणेश विसर्जन मुहूर्त 18 सितंबर 2026

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 06:07 AM से 10:43 AM
  • अपराह्न मुहूर्त (चर) - 04:51 PM से 06:23 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 12:15 PM से 01:47 PM
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 09:19 PM से 10:47 PM
  • रात्रि मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 12:15 AM से 04:40 AM, सितम्बर 19

गणेश विसर्जन मुहूर्त 20 सितंबर 2026

  • प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) - 07:40 AM से 12:14 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 01:46 PM से 03:17 PM
  • सायाह्न मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर) - 06:20 PM से 10:46 PM
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 01:43 AM से 03:12 AM, सितम्बर 21
  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ) - 04:40 AM से 06:09 AM, सितम्बर 21

गणेश विसर्जन मुहूर्त 25 सितंबर 2026

  • अपराह्न मुहूर्त (चर) - 04:44 PM से 06:14 PM
  • अपराह्न मुहूर्त (शुभ) - 12:13 PM से 01:43 PM
  • रात्रि मुहूर्त (लाभ) - 09:14 PM से 10:43 PM

यह भी पढ़ें:

कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? नोट कर लें सही तारीख, कलश स्थापना मुहूर्त और प्रमुख तिथियां