1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चूहे सिर्फ सामान नहीं कुतरते, घर में उनकी बढ़ती तादाद दे सकती है इस बड़े बदलाव का संकेत!

चूहे सिर्फ सामान नहीं कुतरते, घर में उनकी बढ़ती तादाद दे सकती है इस बड़े बदलाव का संकेत!

शकुन शास्त्र में घर में दिखाई देने वाले जीव-जंतुओं की गतिविधियों को कई तरह के संकेतों से जोड़कर देखा गया है। घर में चूहों का बिल बनाना, सामान कुतरना या उनकी संख्या अचानक बढ़ जाना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं घर में चूहों का बढ़ना किस बात का संकेत बताया गया है।

Rats omens and superstitions, चूहों से जुड़े शगुन-अपशगुन- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC चूहों से जुड़े शगुन-अपशगुन

सनातन परंपरा में कई जीव-जंतुओं का विशेष महत्व बताया है। इन्हीं में से एक है चूहा, जो भगवान गणेश का वाहन है। कहते हैं कि चूहों का घर में लगातार बिल बनाना या अचानक उनकी संख्या बढ़ जाना भविष्य की घटनाओं का संकेत हो सकता है। शकुन शास्त्र में घर में चूहों के आने और उनकी अलग-अलग गतिविधियों को शुभ-अशुभ संकेतों से जोड़कर देखा गया है। आइए जानते हैं चूहों से जुड़े इन संकेतों के बारे में।

चूहों का घर में बिल बनाना

शकुन शास्त्र के अनुसार, अगर चूहे घर के किसी कोने में लगातार बिल बनाकर रहने लगें तो इसे अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इसे घर में छिपे विरोधियों की सक्रियता से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे समय में कामकाज और रिश्तों से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

सामान कुतरना 

अगर चूहे घर में रखे जरूरी कागजात, महत्वपूर्ण दस्तावेज, किताबें, कपड़े या पैसे को कुतरने लगें तो इसे भी अशुभ संकेत माना जाता है। मान्यता के अनुसार, यह आने वाले समय में आर्थिक परेशानी, नुकसान या किसी अप्रिय खबर की ओर इशारा कर सकता है।

अचानक बढ़ जाए संख्या तो?

घर में एक-दो चूहों का दिखाई देना सामान्य हो सकता है, लेकिन अगर अचानक इनकी संख्या काफी बढ़ जाए और वे घर के अलग-अलग हिस्सों में नजर आने लगें तो शकुन शास्त्र में इसे नकारात्मक संकेत माना गया है। ऐसी स्थिति को आर्थिक परेशानी और कारोबार में नुकसान की आशंका से जोड़कर देखा जाता है।

छछूंदर दिखना

चूहों से अलग छछूंदर का घर में दिखाई देना शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में शकुन संबंधी मान्यताओं के अनुसार, इसके दिखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने और अचानक धन लाभ के अवसर बनने के संकेत मिल सकते हैं। इसे मां लक्ष्मी की कृपा से भी जोड़कर देखा जाता है।

चूहों को न मारें

धार्मिक मान्यता के अनुसार चूहा भगवान गणेश का वाहन है, इसलिए उसे मारना या जानबूझकर चोट पहुंचाना उचित नहीं माना जाता। अगर घर में चूहों की समस्या बढ़ जाए तो उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय सुरक्षित तरीके से पकड़कर किसी उचित स्थान पर छोड़ने की सलाह दी जाती है। इससे जीव को नुकसान भी नहीं होगा और धार्मिक मान्यता का पालन भी किया जा सकेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: न समय ज्यादा लगेगा, न पूरी रामायण पढ़नी पड़ेगी! इस एक श्लोक में समाई है श्रीराम की पूरी कथा, जानें जाप के लाभ