Grahan Yog: ग्रहण योग का निर्माण 12 अप्रैल की देर रात कुंभ राशि में होगा। कुंभ राशि में राहु ग्रह पहने से ही विराजमान हैं इसलिए राहु और चंद्रमा की युति से ग्रहण योग बनेगा। यह योग 15 तारीख की सुबह 9 बजकर 38 मिनट तक सक्रिय रहेगा। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण योग को शुभ नहीं माना जाता, इस योग का काला साया कुछ राशियों के लिए प्रतिकूल हो सकता है। ये राशियां कौन-कौन सी हैं, क्या सतर्कता इनको बरतनी चाहिए और किन उपायों को करने से ग्रहण योग के प्रतिकूल प्रभाव से ये लोग बच सकते हैं, आइए जानते हैं।
कर्क राशि: डगमगा सकती है आर्थिक स्थिति
चंद्रमा आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके अष्ठम भाव में चंद्रमा, राहु ग्रह के साथ मिलकर अशुभ ग्रहण योग का निर्माण करेंगे। इस योग के चलते आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह की चिंताओं से जितना दूर रहेंगे उतना आपके लिए अचछा रहेगा। 15 अप्रैल तक आपको धन से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला नहीं लेना चाहिए। खर्चों में अचानक वृद्धि आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। उपाय के तौर पर आपको शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।
सिंह राशि: पारिवारिक जीवन में हो सकते हैं वाद-विवाद
आपके लिए ग्रहण योग का बनना सामाजिक और पारिवारिक रूप से अच्छा नहीं कहा जा सकता। घर के लोगों के साथ वाद-विवाद के कारण परेशानियां पैदा हो सकती हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है, इसलिए सतर्कता से रहें। इस राशि के जातकों को संचित धन को खर्च करने से भी बचना होगा। गलत संगति में पड़कर समय और पैसा बर्बाद हो सकता है। उपाय के तौर पर आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए, प्रतिकूल प्रभाव कम होंगे।
कुंभ राशि: आत्मविश्वास में आ सकती है कमी
ग्रहण योग आपकी ही राशि में बनेगा इसलिए आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए इस योग का बनना शुभ नहीं कहा जा सकता। सेहत से जुड़ी परेशानियां पैदा होंगे तो इसके कारण धन भी खर्च हो सकता है। करियर के क्षेत्र में हर कार्य सोच-समझकर करें सीनियर्स की नजर आपके काम पर हो सकती है। आत्मविश्वास की कमी आपको महसूस हो सकती है। इस राशि के जातकों को वैवाहिक जीवन में भी संभलकर रहना होगा, छोटी सी बात भी अलगाव का कारण बन सकती है। धन से जुड़े मामलों में किसी पर भी भरोसा न करें। उपाय के तौर पर आपको शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Shukra Parvat: धन की होगी वर्षा या आर्थिक परेशानियों का होंगे शिकार? शुक्र पर्वत को देखकर कर लें पता
Akshaya Tritiya Gold Buying Muhurat 2026: अक्षय तृतीया पर ये रहा सोने की खरीदारी का सबसे शुभ मुहूर्त, अभी से कर लें नोट