1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा! इस दिन जरूर पढ़ें ये चमत्कारिक दोहे, बरसेगी गुरु कृपा

29 जुलाई को है गुरु पूर्णिमा! इस दिन जरूर पढ़ें ये चमत्कारिक दोहे, बरसेगी गुरु कृपा

सनातन धर्म में गुरुओं का स्थान ईश्वर से भी ऊंचा माना गया है। कहते हैं जिन लोगों पर गुरुओं की कृपा बरसती है, ऐसे लोग लाइफ में खूब तरक्की और सफलता पाते हैं। अगर आप भी गुरु की विशेष कृपा पाना चाहते हैं तो इस दिन इन दोहों को जरूर पढ़ें।

guru purnima dohe- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गुरु पूर्णिमा के दोहे

गुरु पूर्णिमा का त्योहार 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाया जाएगा। ये दिन गुरुओं को समर्पित किया गया है। लोग इस दिन अपने गुरुओं का आभार व्यक्त करते हैं और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रण लेते हैं। बता दें हर साल ये त्योहार आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसी दिन महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास जी का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन को व्यास पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है। ये दिन गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करने का सबसे बड़ा अवसर होता है। ऐसे में आप इस दिन कुछ खास दोहों को पढ़कर गुरुओं की विशेष कृपा पा सकते हैं।

गुरु पूर्णिमा के दोहे

1. गुरु की कृपा हो शिष्य पर, पूरन हों सब काम,
गुरु की सेवा करत ही, मिले ब्रह्म का धाम।

2. गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो बताय॥
 
3. गुरु शरणागत छाड़ि कै करे भरोसा और
सुख सम्पति को कह छलि नहीं नरक में ठौड़

4. गुरु कृपाल कृपा जब किन्हीं, हिरदै कंवल बिगासा।
भागा भ्रम दसौं दिस सुझ्या, परम जोति प्रकासा।

5. गुरु अनंत तक जानिए, गुरु की ओर न छोर,
गुरु प्रकाश का पुंज है, निशा बाद का भोर।
 
6. सतगुरु की महिमा अनंत, अनंत किया उपकार।
लोचन अनंत उघाड़िया, अनंत दिखावण हार।

7. गुरु अमृत है जगत में, बाकी सब विषबेल,
सतगुरु संत अनंत हैं, प्रभु से कर दें मेल।

6. माया दीपक नर पतंग, भ्रमि भ्रमि इवै पडंत।
कहै कबीर गुरु ज्ञान थें, एक आध उबरंत।

8. शिष्य वही जो सीख ले, गुरु का ज्ञान अगाध,
भक्तिभाव मन में रखे, चलता चले अबाध।

9. गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधें, गुरु बिन बढ़े न शान।
 
10. गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, आप समर्थ बलवान।

गुरु पूर्णिमा पर इस मंत्र को जरूर पढ़ें

गुरु पूर्णिमा पर गुरु की पूजा करते समय इस दिव्य मंत्र का जाप जरूर करें। कहते हैं इस मंत्र के जाप से गुरुओं की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

गुरुर्ब्रह्मा, गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वर:।
गुरुर्साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरुवे नम:।।

गुरु पूर्णिमा 2026 शुभ मुहूर्त 

गुरु पूर्णिमा 28 जुलाई 2026 की शाम 6 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर 29 जुलाई 2026 की रात 8 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। ऐसे में आपके पास 29 जुलाई को गुरु पूजा के लिए पूरा दिन रहेगा। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

गुरु पूर्णिमा पर क्या करना चाहिए?