1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु पूर्णिमा का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, धनु राशि में बैठे चंद्रमा दिलाएंगे खूब लाभ

गुरु पूर्णिमा का दिन 4 राशियों के लिए रहेगा बेहद खास, धनु राशि में बैठे चंद्रमा दिलाएंगे खूब लाभ

गुरु पूर्णिमा साल 2025 में 10 जुलाई को है। इस दिन स्नान-दान के साथ ही व्रत आदि भी किया जाता है। यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद खास रह सकता है, आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Guru Purnima 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE गुरु पूर्णिमा 2025

आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन ऋषि वेदव्यास जी का जन्म हुआ था। साल 2025 में गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई को मनाई जाएगी। इस दिन चंद्रमा गुरु ग्रह की राशि धनु में विराजमान रहेंगे। चंद्रमा की इस स्थिति से कुछ राशियों को गुरु पूर्णिमा पर लाभ प्राप्त हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

मेष राशि 

गुरु पूर्णिमा आपके जीवन में हर्ष और उल्लास लाने वाली साबित हो सकती है। इस दौरान परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। इसके साथ ही धार्मिक आध्यात्मिक कार्यों में भी आपको रुचि बढ़ेगी। इस राशि के उन लोगों को धन लाभ मिल सकता है जिन्होंने बीत समय में निवेश किया था। जो विद्यार्थी विदेशों में जाकर पढ़ाई करना चाहते थे उनको भी सफलता इस दौरान मिलने की संभावना है। सेहत में भी अच्छे बदलाव आएंगे।

कन्या राशि

पारिवारिक सुख और करियर में उपलब्धियां आपको गुरु पूर्णिमा के बाद मिल सकती हैं। माता के स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताएं इस दौरान दूर होंगी। कुछ लोग अपना घर या वाहन इस दौरान खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को गुरुजनों का सहयोग प्राप्त होगा जिससे कई समस्याएं हल होंगी। आर्थिक स्थिति में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ लोगों को आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

चंद्रमा गुरु पूर्णिमा के दिन आपके धन भाव में होंगे इसलिए अचानक से धनलाभ इस राशि के कुछ जातकों को मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से भी आप लाभ पा सकते हैं। कुछ लोगों के कुटुंब में धार्मिक या मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। संतान पक्ष से भी अच्छी खबर इस राशि के कुछ जातकों को मिलने की संभावना है। आपके काम करने के तरीके से ऑफिस में सीनियर्स प्रसन्न होंगे। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि वालों की ऊर्जा में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप सही समय पर सही जगह पर होंगे जिससे लाभ की स्थिति बनेगी। जो लोग मीडिया, फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं उनके कार्य को सराहना इस दौरान मिल सकती है। आपके अटके हुए कार्यों को भी गति मिलेगी। बड़े भाई-बहनों का सहयोग और सानिध्य जीवन की कई परेशानियों का अंत कर सकता है। आपके व्यक्तित्व में भी अच्छे बदलाव देखे को मिल सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Pradosh Vrat: आषाढ़ महीने का अंतिम प्रदोष व्रत आज, जानें कैसे करनी है पूजा  

Vastu Tips: किचन में कभी न करें ये गलतियां, खाली हो जाएगा धन-धान्य का भंडार