1. Hindi News
  2. धर्म
  3. गुरु पूर्णिमा से 31 अक्टूबर तक इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु बृहस्पति, उच्च राशि में रहकर चमकाएंगे करियर!

गुरु पूर्णिमा से 31 अक्टूबर तक इन 4 राशियों पर मेहरबान रहेंगे गुरु बृहस्पति, उच्च राशि में रहकर चमकाएंगे करियर!

देवगुरु बृहस्पति इस समय अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान हैं और गुरु पूर्णिमा पर भी ये इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष अनुसार गुरु पूर्णिमा से 31 अक्टूबर तक का समय 4 राशियों के लिए बेहद खास साबित होने वाला है। इन राशियों पर गुरु की खास कृपा रहेगी।

guru- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 4 राशियों पर गुरु की शुभ दृष्टि

ज्योतिष अनुसार जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, ऐसे लोग ज्ञानी, धार्मिक और दयालु स्वभाव के होते हैं। गुरु के मजबूत होने से व्यक्ति को करियर में तरक्की, समाज में मान-सम्मान और शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त होती है। तो वहीं जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह कर्क राशि में मौजूद होता है, ऐसे लोग जीवन में तमाम सुख-सुविधाएं पाते हैं। इस समय गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में ही विराजमान हैं और गुरु पूर्णिमा (29 जुलाई) पर भी ये इसी राशि में स्थित रहेंगे। 31 अक्टूबर तक कर्क राशि में रहने के बाद गुरु सूर्य की राशि सिंह में चले जाएंगे। जानिए गुरु की कर्क राशि में उपस्थिति किन राशियों के लिए शुभ साबित होगी।

मेष राशि (Aries)

उच्च के गुरु मेष राशि वालों को करियर में शुभ परिणाम देंगे। इस राशि वालों को नौकरी में लाभ प्राप्त करने के अनेकों अवसर प्राप्त होंगे। इतना ही नहीं इस अवधि में करियर भी खूब चमकेगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। घर या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। नौकरी में मनचाहा प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि (Cancer)

गुरु आपकी ही राशि में उच्च के होकर बैठे हैं, जिसका सबसे ज्यादा लाभ आपको ही मिलेगा। गुरु पूर्णिमा से 31 अक्टूबर तक का समय आपके लिए शानदार रहेगा। अगर आपकी कुंडली में गुरु की स्थिति इस दौरान मजबूत है तो आप खूब लाभ कमाएंगे। करियर नया मोड़ लेगा। धन लाभ के रास्ते खुलेंगे। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों को उच्च का गुरु खूब लाभ प्रदान करेगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। निवेश के लिए समय अच्छा है। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों का निपटारा होगा। मनचाही नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार में तगड़ा मुनाफा कमाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

कर्क राशि के गुरु वृश्चिक राशि वालों का करियर चमका देंगे। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। मनाचाही नौकरी मिलने के योग बनेंगे। आप नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। जिससे आपको बंपर मुनाफा प्राप्त हो सकता है। काम के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित होंगी। मकान और वाहन सुख की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपकी कुंडली में है 'रुचक योग'? जानिए इस योग में जन्मे जातकों की 5 बड़ी खासियतें