1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Pushya Amrit Yog: 18 जून को 'गुरु पुष्य अमृत योग' समेत बन रहे कई शुभ योग, 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, खूब होगी कमाई

Guru Pushya Amrit Yog: 18 जून को 'गुरु पुष्य अमृत योग' समेत बन रहे कई शुभ योग, 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, खूब होगी कमाई

Guru Pushya Amrit Yog 2026: 18 जून को गुरु के पुष्य नक्षत्र में जाने से गुरु पुष्य अमृत योग बनेगा। इसके साथ ही इस दिन बुधादित्य योग, गजकेसरी योग, लक्ष्मी योग और हंस योग का शुभ संयोग भी रहेगा। ऐसे में ये खास दिन 4 राशियों के लिए शानदार साबित होने वाला है।

guru pushya amrit yog- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 18 जून से 4 राशियों की पलटेगी किस्मत

Guru Pushya Amrit Yog 2026: ज्योतिष में गुरु पुष्य योग को बेहद शुभ योग माना जाता है, जो गुरु के पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करने से बनता है। 18 जून को गुरु ग्रह रात 9 बजकर 32 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। ऐसे में ये दिन काफी शुभ साबित होने वाला है। इतना ही नहीं इस दिन कुछ अन्य विशेष योग भी बन रहे हैं। कर्क राशि में चंद्रमा और गुरु की युति से गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है तो गुरु के अपनी उच्च राशि कर्क में रहने से हंस राजयोग भी बन रहा है। इसके अलावा कर्क राशि में ही शुक्र और गुरु की युति से गज लक्ष्मी योग भी बन रहा है। इन शुभ योगों के कारण ही 18 जून से 4 राशि वालों की किस्मत पलटने वाली है।

1. मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति 18 जून से बढ़िया होने वाली है। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की खूब सराहना होगी। आपको प्रमोशन मिलने के प्रबल योग हैं। यदि आप वाहन या संपत्ति खरीदने की सोच रहे थे तो आपका ये सपना इस अवधि में पूरा हो सकता है। बिजनेस में अटका हुआ धन वापस मिलने के शुभ योग बन रहे हैं। आपके लिए नए सौदे मुनाफे का सौदा साबित होंगे।

2. मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी मिलने के प्रबल आसार रहेंगे। जो लोग खुद का काम शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए समय बढ़िया है। पैतृक संपत्ति से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। साझेदारी के कार्यों में तगड़ा मुनाफा होगा।

3. कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के लिए 18 जून का दिन किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। ऑफिस में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेश से बड़ा मुनाफा होने की उम्मीद है। अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन शानदार है। आपको किसी पुराने निवेश से भी बंपर रिटर्न मिलने की संभावना है।

4. मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों की 18 जून से किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा इस दौरान कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। अचानक धन लाभ के योग बन बनेंदे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। माता-पिता का हर काम में सहयोग मिलेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Dining Table या जमीन पर बैठकर भोजन करना? वास्तु में छिपा है बड़ा राज, घर में सुख-समृद्धि बनाए रखते हैं ये नियम