1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Guru Pushya Yog Upay: 18 जून को गुरु पुष्य नक्षत्र में कर लें हल्दी के 3 आसान उपाय, माता लक्ष्मी धन से भर देंगी तिजोरी

Guru Pushya Yog Upay: 18 जून को गुरु पुष्य नक्षत्र में कर लें हल्दी के 3 आसान उपाय, माता लक्ष्मी धन से भर देंगी तिजोरी

Guru Pushya Yog Upay: गुरु पुष्य योग 18 जून 2026 को है। इस शुभ योग में हल्दी के कुछ उपाय करके आप माता लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और धन-धान्य की प्राप्ति आपको हो सकती है।

Guru Pushya Yog- India TV Hindi
Image Source : CANVA गुरु पुष्य योग

Guru Pushya Yog Upay: गुरु पुष्य योग को ज्योतिष के बेहद शुभ योगों में से एक माना गया है। यह योग तब बनता है जब गुरुवार के दिन पुष्य योग रहता है। 18 जून गुरुवार के दिन भी पुष्य नक्षत्र रहेगा और गुरु पुष्य योग का निर्माण होगा। इस योग के दौरान हल्दी से जुड़े कुछ आसान से उपाय आपको जीवन में सुख-समृद्धि दिला सकते हैं। आज ऐसे ही 3 उपायों के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं। 

हल्दी से बनाएं ये निशान 

गुरु पुष्य योग के दौरान आपको हल्दी से या फिर हल्दी केसर के मिश्रण से अपने घर के मुख्यद्वार और तिजोरी पर स्वस्तिक का चिह्न बनाना चाहिए इसके साथ ही ऊं और श्रीं का चिह्न भी आप बना सकते हैं। गुरु पुष्य योग में इन चिह्नों को बनाने से आपको बेहद शुभ परिणाम मिल सकते हैं। ये निशान घर में मौजूद नकारात्मकता को तो दूर करते ही हैं साथ ही आपको धन-धान्य की प्राप्ति होती है।  

माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए उपाय

गुरु पुष्य नक्षत्र में आपको माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान एक लाल या पीले कपड़े में आपको हल्दी की गांठ, कौड़ी और एक सिक्का रखना चाहिए। जब तक आप माता लक्ष्मी की पूजा करें तब तक मां के चरणों में इन तीनों चीजों को रहने दें। पूजा समाप्त होने के बाद पोटली को बांधकर धन के स्थान में इसे रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गुरु पुष्य नक्षत्र में यह उपाय करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह उपाय करने से माता लक्ष्मी आपकी तिजोरी को धन-धान्य से भर सकती हैं। 

पानी में हल्दी डालकर करें स्नान 

गुरु पुष्य नक्षत्र के सबसे सरल उपायों में से एक है जल में हल्दी डालकर नहाना। नहाने के जल में आपको एक चुटकी हल्दी इस दिन आपको मिलानी चाहिए। यह छोटा सा उपाय करने से कुंडली में गुरु की स्थिति को सुधारता है और साथ ही आपके जीवन में धन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। गुरु पुष्य नक्षत्र में शुरू करके अगले गुरु-पुष्य नक्षत्र तक अगर आप इस उपाय को करते हैं तो जीवन सुखमय बन सकता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Chanakya Niti: अमीर बनने के लिए आचार्य चाणक्य ने दिए हैं 4 सूत्र, इन्हें जीवन में उतारेंगे तो रंक से बन सकते हैं राजा