Guru Pushya Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र अनुसार गुरु पुष्य योग इतना शुभ होता है कि इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य संपन्न किये जा सकते हैं। इस शुभ योग का संयोग साल में 2 या 3 बार ही बनता है। 24 जुलाई 2025 को ये शुभ योग शाम 04:43 बजे से शुरू हो रहा है और इसकी समाप्ति 25 जुलाई की सुबह 06:13 बजे होगी। खास बात ये है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का भी शुभ संयोग रहेगा। चलिए आपको बताते हैं इस योग से किन राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।
मेष राशि
इस राशि वालों के लिए ये योग लाभकारी साबित होगा। करियर में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे। नई नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भी ये योग लाभकारी साबित होगा। सफलता कदम चूमेगी। यात्रा के योग बनेंगे। नई नौकरी मिल सकती है। प्रमोशन के भी प्रबल योग हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए भी ये योग फायदेमंद साबित होगा। हर काम में सफलता मिलेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। कर्ज से भी मुक्ति मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों को भी ये योग खूब लाभ देगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
30 के बाद राजा जैसी जिंदगी जीते हैं इस मूलांक के लोग, शनि की कृपा से खूब कमाते हैं पैसा
हरियाली अमावस्या के दिन किस मुहूर्त में करें श्राद्ध-तर्पण, जानिए सटीक टाइमिंग