1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Navpancham Yog: 2 जून के बाद बदल जाएगी 3 राशियों की दुनिया, गुरु-शनि के नवपंचम योग से मिलेगा जबरदस्त लाभ

Navpancham Yog: 2 जून के बाद बदल जाएगी 3 राशियों की दुनिया, गुरु-शनि के नवपंचम योग से मिलेगा जबरदस्त लाभ

Navpancham Yog: गुरु ग्रह 2 जून को मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में गोचर कर जाएंगे। जिसके चलते मीन राशि में बैठे शनि के साथ गुरु नवपंचम योग बनाएंगे। इस योग से किन राशियों को फायदा मिल सकता है, आइए जानते हैं।

Navpancham Yog- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV नवपंचम योग

Navpancham Yog: जून के महीने में 2 तारीख को गुरु का कर्क राशि में गोचर होगा। गुरु के राशि बदलते ही शनि और गुरु के बीच नवपंचम योग का निर्माण होगा। इस योग के चलते राशिचक्र की कुछ राशियों को जीवन में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। ये राशियां करियर और निजी जीवन में सुखद फल प्राप्त कर सकती है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे। 

कर्क राशि

गुरु ग्रह का गोचर 2 जून को आपकी ही राशि में होगा वहीं शनि आपके भाग्य भाव में बैठे हुए हैं। ऐसे में नवपंचम योग का बनना आपके लिए बहेद सुखद रह सकता है। आपने बीते समय में जो परिश्रम किया है उसका अच्छा रिजल्ट मिलने की पूरी संभावना है। करियर के क्षेत्र में आपको नई ऊंचाइयां मिलेंगी। आप अपने नेतृत्व कौशल से लोगों को चकित कर सकते हैं। इस दौरान धन लाभ के भी योग बनेंगे। शनि ग्रह आपको आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नति दिला सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। 

वृश्चिक राशि

गुरु ग्रह का गोचर आपके भाग्य भाव में होगा वहीं शनि आपके प्रेम भाव में विराजमान हैं। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को किस्मत का सहयोग मिलेगा, जिसके चलते आपके अटके काम बन सकते है। साझेदारी के कारोबार में इस राशि के जातकों को बड़ा लाभ मिलने के योग है। पैतृक कारोबार में भी वृद्धि होगी। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। इसके साथ ही प्रेम और वैवाहिक संबंधों में भी अच्छे बदलाव आपके देखने को मिल सकते है। गुरु ग्रह के प्रभाव से शिक्षा के क्षेत्र में आप उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। 

कुंभ राशि

नवपंचम योग का बनना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर पाएंगे। इस राशि के जो लोग रिसर्च कर रहे हैं उनके लिए समय बेहद अनुकूल रहेगा। निवेश किए गए धन से आपको जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी और कुछ लोगों को पदोन्नति भी मिल सकती है। रोजगार की तलाश में हैं तो 2 जून के बाद अच्छी जगह पर आपको नौकरी मिल सकती है। कुटुंब के किसी मांगलिक कार्य में आप हिस्सा ले सकते हैं। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

पक्षियों के लिए दाना-पानी रखते हैं? जरूर ध्यान रखें ये बातें, शनि और राहु-केतु का प्रभाव खोलेगा तरक्की के रास्ते!