Guruwar Mantra: गुरुवार का दिन सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति देव को समर्पित है। कहते हैं इस दिन इनकी पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। कई भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। सनातन धर्म में गुरुवार का व्रत काफी प्रभावशाली माना जाता है। इसके अलावा इस दिन कुछ खास मंत्रों का जाप करना बेहद शुभ फलदायी माना गया है। कहते हैं जो भी श्रद्धालु इन मंत्रों का सच्चे मन से जाप करता है उसके जीवन की सभी परेशानियों का अंत खुद ब खुद हो जाता है। चलिए जानते हैं इन चमत्कारी मंत्रों के बारे में विस्तार से यहां।
गुरुवार के 5 चमत्कारी मंत्र
1. ॐ नमोः नारायणाय॥
2. ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥
3. ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
4. शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
5. मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
कैसे करें इन मंत्रों का जाप
- वैसे तो इन मंत्रों का जाप आप रोजाना भी कर सकते हैं, लेकिन अगर हर दिन ये संभव न हो तो गुरुवार के दिन तो जरूर ही इनका जाप करें।
- कहते हैं इन मंत्रों के जाप से जीवन की हर परेशानी का अंत हो जाता है।
- मंत्र जाप से पहले अपने को स्वच्छ जरूर करें। स्नान करके साफ कपड़े पहनें।
- इसके बाद विष्णु भगवान की प्रतिमा के समक्ष घी का दीपक जलाएं।
- फिर पूर्व या पूर्वोत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठ जाएं।
- इसके बाद हाथ में तुलसी माला लेकर ऊपर दिए गए किसी भी मंत्र का कम से कम 108 बार जाप जरूर करें।
- जाप इस तरह से करें कि मंत्र की ध्वनि किसी दूसरे को न सुनाई दे।
- मंत्र जाप पूरा होने के बाद भगवान विष्णु की आरती करें।
- अंत में भोग लगाएं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
गुरुवार को इस विधि के साथ करें पूजा, श्री हरि विष्णु बरसाएंगे कृपा, पूरी होगी मनोकामना