A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hans Mahapurush Rajyog 2026: कर्क राशि में गुरु बनाएंगे हंस राजयोग, 3 राशियों को मिलेगी छप्पर फाड़ सफलता!

Hans Mahapurush Rajyog 2026: कर्क राशि में गुरु बनाएंगे हंस राजयोग, 3 राशियों को मिलेगी छप्पर फाड़ सफलता!

Hans Mahapurush Rajyog 2026: गुरु ग्रह 2 जून को अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेगा। इस राशि में गुरु के प्रवेश करते ही 3 राशियों की किस्मत चमक जाएगी। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

Hans Mahapurush Rajyog 2026- India TV Hindi
Image Source : CANVA कर्क राशि में गुरु बनाएंगे हंस राजयोग

Hans Mahapurush Rajyog 2026: ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का राशि परिवर्तन काफी अहम माना जाता है। जब भी ये ग्रह अपनी राशि बदलता है तो इसका कुछ न कुछ असर सभी राशियों पर पड़ता है। इस साल 2 जून को गुरु अपनी उच्च राशि में प्रवेश करने जा रहा है जहां ये 31 अक्टूबर तक विराजमान रहेगा। ज्योतिष अनुसार इस गोचर से 3 राशि वालों की किस्मत चमक जाएगी। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

हंस राजयोग इन 3 राशियों के लिए शुभ

  1. कर्क राशि (Cancer): इस राशि वालों के लिए ये शुभ योग किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता मिलेगी। इनकम में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलेगी। पार्टनरशिप के कार्यों में खूब सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
  2. वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों के लिए ये राजयोग किस्मत चमकाने वाला साबित होगा। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। नौकरी में कई अवसर प्राप्त होंगे।बिजनेस में भी अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। अटके काम पूरे होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है।
  3. मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों का गोल्डन समय शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार आएगा। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। विदेश में नौकरी पाने का सपना पूरा हो सकता है। प्रेम संबंधों में मजबूत आएगी। घर-परिवार में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होगा। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Jyeshtha Month Daan: ज्येष्ठ मास की भीषण गर्मी में किया गया यह दान बदल देगा तकदीर! श्रीहरि की बरसेगी असीम कृपा

बेहद जिद्दी स्वभाव के होते हैं इस मूलांक के लोग, लेकिन अगर ठान लें तो बदल देते हैं अपनी किस्मत की लकीरें!