1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hanuman Janmotsav 2025: चालीसा का पाठ करने वाले हनुमान जन्मोत्सव के दिन जरूर करें ये काम, बजरंगबली बरसाएंगे कृपा

Hanuman Janmotsav 2025: चालीसा का पाठ करने वाले हनुमान जन्मोत्सव के दिन जरूर करें ये काम, बजरंगबली बरसाएंगे कृपा

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जयंती का त्योहार 12 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन हनुमान जी की पूजा के साथ ही कुछ उपाय भी हनुमान चालीसा का पाठ करने वालों को करने चाहिए। इन उपायों को करने से हनुमत कृपा भक्तों पर बरसती है।

Hanuman Jayanti 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE हनुमान जयंती 2025

Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जी के भक्तों के लिए हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद खास होता है। साल 2025 में हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व 12 अप्रैल को मनाया जाएगा।  हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कई लोग हर दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, वहीं कुछ लोग मंगलवार और शनिवार को भी हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं। ऐसे में हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को हनुमान जन्मोत्सव पर कुछ विशेष कार्य अवश्य करने चाहिए। आज हम आपको इन्हीं कार्यों के बारे में जानकारी देंगे। 

बल, बुद्धि और विद्या देने वाले हनुमान जी के करोड़ों भक्त है। माना जाता है कि जिस व्यक्ति पर हनुमान जी की कृपा बरसती है उसके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त हनुमान चालीसा का पाठ भी करते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले लोगों को हनुमान जयंती के दिन नीचे दिए गए कार्य अवश्य करने चाहिए।

हनुमान जन्मोत्सव के दिन करें ये काम 

हनुमान जी के भक्तों को हनुमान जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान ध्यान के बाद लाल या पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इसके बाद हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करने चाहिए। इस दिन हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक जलाएं। साथ ही लाल फूल, फल, मिष्ठान आदि अर्पित करें। 

हनुमान जी के मंत्रों का जप

हनुमान जयंती के दिन एकांत स्थान पर बैठकर नीचे दिए गए हनुमान जी के मंत्रों का जप करके आपको मानसिक शांति मिलती है और साथ ही मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। 

  • ॐ हं हनुमते नमः:।
  • ॐ नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा:।
  • ॐ नमो हनुमते रुद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय:।

इसके साथ ही राम नाम का जप भी आप कर सकते हैं। राम जी का नाम लेने से हनुमत कृपा आप प्राप्त करते हैं। 

हनुमान मंदिर जाकर ध्यान करें 

इस दिन हनुमान जी के भक्तों को हनुमान मंदिर में जाकर ध्यान और साधना करनी चाहिए। आप राम नाम का 1008 बार जप भी इस दिन मंदिर में जाकर कर सकते हैं। ऐसा करने से आध्यात्मिक उन्नति आपको प्राप्त होती है। 

सुंदरकांड का पाठ 

हनुमान जयंती के दिन हनुमान चालीसा के साथ ही सुंदरकांड और हनुमान अष्टक का पाठ भी भक्तों को अवश्य करना चाहिए। 

हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें 

हनुमान जयंती के दिन आपको चोला, लाल फूल की माला, लड्डू आदि हनुमान जी को अर्पित करने चाहिए। इन चीजों को अर्पित करने से हनुमान जी आपके जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करते हैं। 

यथासंभव दान

हिंदू धर्म में दान का बड़ा महत्व है। हनुमान जयंती के दिन भी अगर आप जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद करते हैं तो आपके जीवन की पीड़ाएं दूर होती हैं। ऐसा करने से न केवल हनुमान जी बल्कि भगवान राम की कृपा भी आप पर बरसती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Mangal Nakshatra Parivartan: शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश, 12 अप्रैल के बाद 3 राशियों के धैर्य और योग्यता की होगी कड़ी परीक्षा

Budh margi 2025 and Horoscope: आज इतने बजे बुध होने जा रहे हैं मार्गी, जानें सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर