1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Hanuman Ji Ki Aarti: आरती कीजै हनुमान लला की, जन्मोत्सव के दिन जरूर करें बजरंगबली की ये आरती

Hanuman Ji Ki Aarti: आरती कीजै हनुमान लला की, जन्मोत्सव के दिन जरूर करें बजरंगबली की ये आरती

Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जन्मोत्सव के दिन पूजा के दौरान आपको बजरंगबली की आरती का पाठ भी अवश्य करना चाहिए। इस आरती का पाठ किए बिना हनुमान जी की पूजा अधूरी मानी जाती है।

Hanuman Ji Ki Aarti- India TV Hindi
Image Source : CANVA हनुमान जी की आरती

Hanuman Ji Ki Aarti: हनुमान जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी की आरती का पाठ अवश्य करना चाहिए। हनुमान जी की पूजा के अंत में आप अगर आरती नहीं करते तो पूजा अधूरी रह जाती है। वहीं आरती का पाठ करने से पूजा पूर्ण होती है और बजरंगबली का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। नीचे दी गई हनुमान जी की आरती का पाठ आपको पूजा के बाद करना चाहिए। 

हनुमान जी की आरती

स्तुति 

मनोजवं मारुत तुल्यवेगं,
जितेन्द्रियं, बुद्धिमतां वरिष्ठम् ॥
वातात्मजं वानरयुथ मुख्यं,
श्रीरामदुतं शरणम प्रपद्धे ॥

॥ आरती ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

जाके बल से गिरवर काँपे ।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
जात पवनसुत बार न लाई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

लंका जारि असुर संहारे ।
सियाराम जी के काज सँवारे ॥
लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

पैठि पताल तोरि जमकारे ।
अहिरावण की भुजा उखारे ॥
बाईं भुजा असुर दल मारे ।
दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
जय जय जय हनुमान उचारें ॥
कंचन थार कपूर लौ छाई ।
आरती करत अंजना माई ॥
आरती कीजै हनुमान लला की ॥

जो हनुमानजी की आरती गावे ।
बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
लंक विध्वंस किये रघुराई ।
तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥

आरती कीजै हनुमान लला की ।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

ये भी पढ़ें- 

Hanuman Janmotsav 2026: मंगल और शनि दोष होगा दूर, जीवन के सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति, हनुमान जन्मोत्सव पर कर लें 5 उपाय

Numerology: बजरंगबली के प्रिय मूलांक वाले कभी नहीं हारते बाजी, जीवन की हर चुनौती को धूल चटाकर पाते हैं अपार सफलता