1. Hindi News
  2. धर्म
  3. हाथ में दिखने लगे ये निशान तो समझ जाएं चमकने वाली है आपकी तकदीर, जल्द हो जाएंगे अमीर

हाथ में दिखने लगे ये निशान तो समझ जाएं चमकने वाली है आपकी तकदीर, जल्द हो जाएंगे अमीर

ज्योतिष अनुसार कम ही लोगों के हाथों में ये निशान देखने को मिलता है। लेकिन जिनके हाथ में भी ये चिन्ह होता है उन्हें धनवान बनने से कोई रोक नहीं सकता।

hastrekha shastra- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दुनिया में कम ही लोगों के हाथों में होता है ये निशान

Hastrekha Shastra: क्या आप जानते हैं कि हाथों में रेखाओं से बनने वाले चिन्हों का भी अपना खास महत्व होता है। कहते हैं जिनके हाथ में M का निशान बना होता है ऐसे लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। इनकी लाइफ में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। ये निशान अचानक प्रगति, धन लाभ और सफलता प्राप्त होने का संकेत देता है। दुनिया में कम ही लोगों के हाथों में ये शुभ निशान देखने को मिलता है। चलिए आपको बताते हैं ये चिन्ह कहां बनता है और इससे क्या लाभ मिलते हैं।

हाथ में कहां बनता है M का निशान

M का निशान हथेली की हृदय रेखा, मस्तिष्क रेखा, जीवन रेखा और भाग्य रेखा से मिलकर बनता है। यह चिन्ह व्यक्ति को विशेष बनाता है।

M निशान क्या देता है संकेत

  1. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हथेली पर M का बनना इस बात का संकेत है कि व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की पाएगा। 
  2. जिनके हाथ में ये निशान होता है उनके जीवन में अचानक धन लाभ के योग बनते हैं।
  3. ऐसे लोग बेहद बुद्धिमान, समझदार, निर्णय लेने में तेज और दूरदर्शी होते हैं। ये लाइफ में जो भी फैसला लेते हैं वो सही साबित होता है।
  4. ऐसे लोग दूसरों को प्रेरित करने वाले होते हैं। इनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता जन्मजात होती है। यही कारण है कि ये करियर में बड़ा मुकाम पाते हैं।
  5. ये लोग हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलते हैं। छल-कपट से दूर रहते हैं।
  6. ईमानदारी इनके जीवन की ताकत बनती है।
  7. ये अत्याधिक मेहनती होते हैं। जो भी काम हाथ में लेते हैं उसमें सफलता पाकर ही दम लेते हैं।
  8. ये लोग काफी अध्यात्मिक भी होते हैं। 
  9. कम उम्र में ही सफलता इनके कदम चूम लेती है।
  10. ये दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

 

यह भी पढ़ें:

Khatu Shyam Ji: अगर मिल रहे हैं ये 6 संकेत, तो समझ जाएं कि खाटू श्याम बुला रहे हैं

Numerology: इस मूलांक के लोग अध्यात्म की दुनिया में बनाते हैं अलग पहचान, बाबा बागेश्वर और जया किशोरी का भी है यही Mulank